रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। अपराध नियंत्रण को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने टाइगर मोबाइल के अफसरों और जवानों के साथ बैठक की।

गुरुवार को न्यू पुलिस लाइन स्थित यूसी झा हॉल में एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिक की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए टाइगर मोबाइल पर सख्ती बढ़ा दी है। उन्होंने कहा वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित एवं सघन गश्ती सुनिश्चित करें।

जिला के सभी थाना क्षेत्रों में थाना के अनुसार महत्वपूर्ण स्थलों, जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, ज्वेलरी शॉप एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। टाइगर मोबाइल द्वारा उन स्थलों पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन करते हुए पेट्रोलिंग की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

एसएसपी ने टाइगर मोबाइल में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्थानांतरण किया जाएगा तथा उनके स्थान पर नए पदाधिकारी एवं कर्मियों की पदस्थापना की जाएगी, ताकि टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली में निरंतर प्रभावशीलता एवं नवीनता बनी रहे।

रामगढ़: अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने की खुदकुशी, मचा कोहराम ये खबर भी पढ़े : रामगढ़: अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने की खुदकुशी, मचा कोहराम

टाइगर मोबाइल में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं सिपाहियों की छोटे हथियारों के साथ फायरिंग प्रैक्टिस अविलंब कराई जाएगी। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्यरत टाइगर मोबाइल के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप कार्य-विभाजन, क्षेत्र-विभाजन एवं ड्यूटी समय का उचित निर्धारण सुनिश्चित करेंगे।

एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि अपराध की रोकथाम, अपराधियों की पहचान एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाया जाए।

आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस , अवैध शराब, चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग एवं ड्रग पेडलिंग जैसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। इनके संबंध में सूचना एवं आसूचना का संकलन कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी थाना प्रभारी तथा टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

रांची। अपराध नियंत्रण को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने टाइगर मोबाइल के अफसरों और जवानों...
झारखंड 
रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

जींद। गांव लखमीरवाला पाथरी में गुरूवार को घरेलू कहासुनी के चलते बेटे ने अपनी मां की तेजधार हथियार से वार...
हरियाणा 
जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले कोतमा थाना के ग्राम गोडारू में गुरुवार शाम 55 वर्षीय स्वामी सिंह गोंड का...
मध्य प्रदेश 
अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

भोपाल। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स...
खेल 
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 

राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज परिसर के समीप एक चार वर्षीय बालक अपनी मां के साथ जा रहा था। इसी दौरान पीछे...
उत्तर प्रदेश 
घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी, 10 सितंबर तक भेजना होगा प्रत्यावेदन; कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी