जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट
जींद। गांव लखमीरवाला पाथरी में गुरूवार को घरेलू कहासुनी के चलते बेटे ने अपनी मां की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव लखमीरवाला पाथरी निवासी बसाऊ का अपनी रोशनी देवी (65) के साथ गुरुवार को घरेलू कहासुनी के चलते झगड़ा हो गया। तैशन में आए बसाऊ ने अपनी मां पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।
जिसमें रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों द्वारा घायल रोशनी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। फिलहाल यह पता नही चल पाया है कि बसाऊ की अपनी मां रोशनी से गुरुवार को किस बात को लेकर कहासुनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार बसाऊ शराबी व नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है और अक्सर अपनी मां के साथ झगड़ा करता था। गुरूवार को भी बसाऊ की अपनी मां रोशनी से कहासुनी हो गई। जिसमें बसाऊ ने अपनी मां की हत्या कर दी है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
