ब्रेक फेल ट्रेलर ने मचाई तबाही, बाइक सवार की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रामगढ़। रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बड़ी तबाही मचाई। घाटी में लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों को उस ट्रेलर ने टक्कर मारी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान उसने एक बाइक सवार को भी रौंद दिया। बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत ये खबर भी पढ़े : झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार रांची की ओर से रामगढ़ की तरफ आ रहे एक ट्रेलर आरजे 05 जीबी 8875 का घाटी में प्रवेश करते ही ब्रेक फेल हो गया। टोल गेट पार करने के बाद उसने लगभग आधा दर्शन से अधिक गाड़ियों को टक्कर मारी।

कुछ गाड़ियों को रांची जिले की ओरमांझी पुलिस ने किनारे लगवाया। साथ ही रामगढ़ थाना क्षेत्र में वॉच टावर के पास पहुंचते ही ट्रेलर ने पैशन प्रो जेएच 01 डीई 6962 पर सवार एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को रौंद दिया। इस हादसे में एमआर का काम कर रहे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा उस अनियंत्रित ट्रेलर आरजे 05 जीबी 8875 ने एक मारुति स्विफ्ट कार जेएच 01 डीयू 5955, एक्सयूवी 300 जेएच 01 एफएफ 0914 और एक ट्रक एमएच 13 ईपी 6041 को टक्कर मारी। ट्रक को टक्कर मारने के बाद ही वह ट्रेलर भी सड़क पर रुका।

इस हादसे के बाद ट्रेलर आरजे 05 जीबी 8875 का चालक और खलासी फरार हो गया। साथ ही जिन छोटी गाड़ियों को अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मारी थी, उस पर सवार लोगों को भी हल्की छोटे आई हैं।

लेकिन सभी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को सड़क से किनारे हटाया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए भारी ट्रेलर को भी किनारे किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्लास्टिंग में धंसा डग, मलबे में दबकर चार श्रमिकों की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अहरौरा के भगौतीदेई स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
ब्लास्टिंग में धंसा डग, मलबे में दबकर चार श्रमिकों की मौत

यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान को युद्धस्तर पर तेज...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ के बीच तेज राहत अभियान, 19 हजार सुरक्षित निकाले

जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

फिरोजाबाद। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक वृद्ध कैदी की बैरक के सामने टहलते समय अचानक...
उत्तर प्रदेश 
जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने शनिवार को लखनऊ के देवा रोड स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ : परिवहन विभाग के विस्तार पटल का औचक निरीक्षण

झीरम घाटी केस के फैसले पर बोले किरण देव, कांग्रेस को घेरा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण...
छत्तीसगढ़ 