शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभागों में 'एक पेड़ गुरु के नाम' से होगा पौधरोपण

गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी वन प्रभागों में यह आयोजन किया जाएगा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत एक दिन में 35.27 करोड़ से अधिक पौधे रोप कर रिकॉर्ड बनाया तो दूसरी तरफ इस वर्ष भी विशिष्ट वनों की स्थापना की गई। विशिष्ट वनों की श्रृंखला में 'एक पेड़ गुरु के नाम' के तहत भी विशिष्ट आयोजन होगा। गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी वन प्रभागों में यह आयोजन किया जाएगा।

2026 में बनाया सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नया इतिहास रच दिया। 'एक पेड़ मां के नाम' के अंतर्गत पौधरोपण महायज्ञ-2026 में पूरे प्रदेश में एक दिन (12 जुलाई, रविवारवार) में 35,27,89,926 पौधरोपण हुए। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य 35 करोड़ से 27,89,926 अधिक रहा। सीएम योगी ने 12 जुलाई को गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया था।

सबके सहयोग से बनेगी प्रदेश में सपा की सरकार- महेन्द्रनाथ यादव ये खबर भी पढ़े : सबके सहयोग से बनेगी प्रदेश में सपा की सरकार- महेन्द्रनाथ यादव

लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के समीप लगेगा 'एक पेड़ गुरु के नाम'

लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि विशिष्ट वनों की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर लखनऊ में भी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। यहां चंद्रिका देवी मंदिर के समीप 'एक पेड़ गुरु के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां आगन्तुकों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में शिक्षक दिवस के मुख्य कार्यक्रम में 'एक पेड़ गुरु के नाम' पौधरोपण कर सकते हैं।

पौधरोपण महाभियान-2026 में लगाए गए विशिष्ट वन

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में 'एक पेड़ गुरु के नाम' लगाया जाएगा। इसे लेकर सभी वन प्रभागों में तैयारी पूरी हो गई है। मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) अदिति शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी अनेक विशिष्ट वन स्थापित किए गए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के समीप और सहजनवां तहसील के नरखटा का लोकेशन दिखा रहा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

लखनऊ। योगी सेना,भारत एवं अखंड हिंदू वाहिनी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन बोर्ड बनाए जाने आदि मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

लखनऊ। मदर सेवा संस्थान की ओर से कोटवा स्थित 'चबूतरा थियेटर पाठशाला' सीटीपी में बाल एवं युवाओं के साथ शिक्षक...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

— बलरामपुर अस्पताल में ऐतिहासिक पहल
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन

लखनऊ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवत कृपा से बालाजी पब्लिक स्कूल नगरिया ठाकुरगंज के तत्वाधान में आयोजित...