शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, राममिलन गुप्ता को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अंबेडकरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को विकासखंड स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक साधु वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ कौस्तुभ कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समारोह के दौरान राज्य स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा जनपद अंबेडकरनगर के विकासखंड जहांगीरगंज के शिक्षक राममिलन गुप्ता को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि पर मौजूद शिक्षकों और अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ काला धन किया सफेद  ये खबर भी पढ़े : 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ काला धन किया सफेद 

जनपद स्तर पर भी अपने विद्यालयों में नवाचार के माध्यम से शिक्षा को रोचक एवं प्रभावी बनाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक धर्मराज निषाद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का अभिन्न अंग है और शिक्षकों की भूमिका समाज व राष्ट्र निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने सभी अध्यापकों का अभिनंदन करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में

सुनील कुमार सिंह, अवधेश कुमार,करुणेश कुमार,अंजू सिंह,मालती कुमारी,संदीप कुमार,दुर्गा प्रसाद तिवारी,धीरज गौड़, रवि प्रकाश,चौधरी, नीरा तिवारी, डॉ विजय चंद्र मिश्रा, फैजल कादरी खान शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच सुरंगों और पुलों से गुजरने वाली कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन के बड़े...
राज्य  हिमाचल 
कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

झाड़ग्राम। जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप