मजदूर का कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबी गृहस्थी, परिवार सुरक्षित
गृहस्थी का सारा सामान नष्ट होने से परिवार खुले में रहेने को मजबूर
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के हरिकुंवार खेड़ा गांव में शनिवार को एक मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार घर के बाहर सहन में बैठा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी बाल-बाल बच गए। लेकिन मकान गिरने से परिवार बेघर हो गया है और गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
पीड़ित मजदूर हरिकेश ने बताया कि उसका कच्चा मकान काफी जर्जर हालत में था। हरिकेश ने बताया कि मकान गिरने से घर में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज, चारपाई और अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। अब उसके सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।
परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह कई बार ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों तक कॉलोनी के लिए गुहार लगा चुका है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
