मारपीट के पीड़ितों से मिले विधायक, कार्रवाई का दिलाया भरोसा

कठौता झील हादसे में मृतक के परिवार को पेंशन, आवास और बेटियों की पढ़ाई में मदद का आश्वासन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में चिनहट तिराहे स्थित सब्जी मंडी में हुई मारपीट के मामले में क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने सोमवार को पीड़ित सर्वेश राजपूत के आवास पहुंचकर उसका हालचाल जाना। विधायक ने पीड़ित को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सरेआम बीच बाजार में हत्या की धमकी देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने घटना के संबंध में पीड़ित से जानकारी भी ली। इस दौरान विधायक ने हाल ही में कठौता गांव के एक व्यक्ति की कठौता झील में डूबने से हुई मौत के मामले में भी पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक की पत्नी को राज्य सरकार की ओर से पेंशन दिलाने, दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
 
विधायक ने संबंधित योजनाओं के माध्यम से परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र पांडेय, भाजपा चिनहट मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, विनोद सिंह, आशुतोष खरे, अमन कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) की पुण्यतिथि पर...