अक्टूबर से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा बड़ा रोड रेस्टोरेशन अभियान

रोड रेस्टोरेशन अभियान को लेकर जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। मानसून के बाद अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर रोड रेस्टोरेशन अभियान चलाने की तैयारी है। इसके तहत खोदी गई ग्रामीण सड़कों को भरकर और समतल कर उन्हें आवागमन के लिए दुरुस्त कराया जाएगा।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को अभियान की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

मंत्री ने AE और JE समेत विभागीय अभियंताओं को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के साथ रात्रि प्रवास के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मौके पर जाकर पेयजल योजनाओं की प्रगति और सड़क पुनर्स्थापना के कार्यों की निगरानी करें।

समीक्षा बैठक में पेयजल योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर लोगों तक पहुंचे और जलापूर्ति में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उसका समाधान कराया जाए।

जलशक्ति मंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के कार्यों की निगरानी के लिए उनकी गोपनीय रिपोर्ट भी अपर मुख्य सचिव को भेजी जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून समाप्त होते ही रोड रेस्टोरेशन अभियान को प्रभावी ढंग से शुरू कराया जाए, ताकि पाइपलाइन बिछाने के कारण खराब हुई ग्रामीण सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराकर आम लोगों को राहत दी जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सत्य निकेतन हादसा: MCD के 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसा: MCD के 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...