पुष्प उत्पादकों के समारोह में उद्यान मंत्री ने विधायक का किया सम्मान

प्रदेश सरकार द्वारा फूलों को मंडी शुल्क से मुक्त किये जाने पर हुआ विशेष आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा फूलों को मंडी शुल्क से पूरी तरह मुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में पुष्प उत्पादक किसान कल्याण समिति की ओर से रविवार को दौलतगंज (निकट गुलालाघाट) में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुष्प उत्पादक किसानों एवं फूल विक्रेताओं ने मुख्य अतिथि कृषि विपरण एवं उद्यान मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश प्रताप सिंह तथा लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा को सम्मानित किया। 

समारोह में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पुष्प व्यापारियों एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा, कि यह दिन  किसान भाइयों के श्रम, निष्ठा,भरोसे एवं सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा फूलों को मंडी शुल्क से पूरी तरह मुक्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। 

क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ये खबर भी पढ़े : क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

इससे पुष्प उत्पादक किसानों और फूल व्यापारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी तथा पुष्प व्यवसाय को और बढ़ावा मिलेगा। वहीं, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने फूलों को मंडी शुल्क से पूर्णत: मुक्त किए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंडी शुल्क समाप्त होने से फूल उत्पादकों को  अपनी उपज के बेहतर मूल्य मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जब किसान समृद्ध होगा, तभी प्रदेश समृद्ध होगा।

सम्मान समारोह में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विवेक सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष सौरव वाल्मीकि, रामावतार कनौजिया, दया पांडे, अनूप सिंह, विशाल गुप्ता, मोहम्मद अयाज, जगदीश मौर्य, गिरीश कुमार मौर्य मोहम्मद सोहेल सहित बड़ी संख्या में पुष्प विक्रेता, पुष्प उत्पादक किसान और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के समीप और सहजनवां तहसील के नरखटा का लोकेशन दिखा रहा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

लखनऊ। योगी सेना,भारत एवं अखंड हिंदू वाहिनी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन बोर्ड बनाए जाने आदि मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

लखनऊ। मदर सेवा संस्थान की ओर से कोटवा स्थित 'चबूतरा थियेटर पाठशाला' सीटीपी में बाल एवं युवाओं के साथ शिक्षक...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

— बलरामपुर अस्पताल में ऐतिहासिक पहल
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन

लखनऊ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवत कृपा से बालाजी पब्लिक स्कूल नगरिया ठाकुरगंज के तत्वाधान में आयोजित...