पश्चिम मेदिनीपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, ढाबे से 132 लीटर शराब जब्त
पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर लोकल थाना क्षेत्र अंतर्गत सादातपुर चौकी पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने खड़गपुर ग्रामीण क्षेत्र के हाई रोड स्थित 'अपना ढाबा' में छापेमारी कर लगभग 132 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद सादातपुर चौकी पुलिस ने शनिवार रात उक्त ढाबे में विशेष अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। इसके साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
खड़गपुर लोकल थाना के प्रभारी तपन माइती तथा सादातपुर चौकी की टीम क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रही है। नए दायित्व संभालने के बाद से अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ी है।
जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के अवैध शराब, गांजा तथा अन्य मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले भर में नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
