प्रश्नपत्र लीक मामले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP दफ्तर घेरा, पुलिस से झड़प
पार्टी ने राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफा की मांग
- भाजपा का आरोप, पंजाब सरकार प्रश्नपत्र लीक प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल
पंजाब। पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और कार्यालय के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार प्रश्नपत्र लीक प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। पार्टी ने राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
ये खबर भी पढ़े : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में शंभू व खनौरी बॉर्डर पर जुटे पंजाब के हजारों किसानभाजपा का कहना है कि कथित प्रश्नपत्र लीक से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
