अखिल भारतीय संत समिति ने पप्पु यादव के साधु वेश में प्रदर्शन पर जताई आप​त्ति

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। संसद परिसर में शुक्रवार को निर्दलीय सांसद पप्पु यादव की ओर से भगवा वस्त्र धारण कर प्रदर्शन किए जाने पर अखिल भारतीय संत समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने इस कृत्य को सनातन धर्म और साधु-संतों की तपस्या का अपमान करार दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से पप्पु यादव की संसद सदस्यता तुरंत निरस्त करने की मांग की है।

यूपी की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों से आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का हो रहा विस्तार ये खबर भी पढ़े : यूपी की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों से आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का हो रहा विस्तार

उन्होंने कहा कि संसद परिसर जैसे पवित्र स्थान का उपयोग सनातन विरोधी और बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया। पप्पू यादव को देश के समस्त हिंदुओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए अन्यथा उन्हें संसद से बर्खास्त किया जाए।

महामंत्री सरस्वती ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त है। आज संसद परिसर का दुरुपयोग जिस प्रकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनके प्रिय सांसद पप्पु यादव के द्वारा भगवा वस्त्रों में सनातन के अपमान के लिए किया गया। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां तक राम मंदिर का प्रश्न है, अयोध्या के साधु-संतों ने जवाब दे दिया है और दोषी पाए जाने वालों को एसआईटी तथा उच्चतम न्यायालय सजा तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लड़ी जा सकती है लेकिन इसकी आड़ में सनातन हिंदू धर्म और उनके साधु-संतों के त्याग-तपस्या को लांछित करने का प्रयास अखिल भारतीय संत समिति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

उनका मानना है कि संसद संविधान के अनुसार एक पवित्र परिसर है। इस पवित्र परिसर का उपयोग अगर राष्ट्र-विरोधी, सनातन-विरोधी और देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं को कुचलने के लिए, उनको अपमानित-लांछित करने के लिए पप्पु यादव जैसे नेताओं के द्वारा किया जा रहा है,

संत समिति ने चेतावनी दी कि वैश्विक स्तर पर सनातन को मिटाने के प्रयासों के खिलाफ साधु-संत एकजुट हैं और देश के स्वाभिमान व आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पु यादव अनोखे अंदाज में पुजारी बनकर बैठ गए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उड़ीसा से चंदौली जा रहा तीस लाख का गांजा वाराणसी में जब्त, दो गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में उड़ीसा से चंदौली जा रहे एक मालवाहक वाहन सहित दो लोगों को सिगरा थाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उड़ीसा से चंदौली जा रहा तीस लाख का गांजा वाराणसी में जब्त, दो गिरफ्तार

रायबरेली में मिली दो हजार साल पुरानी सुरंग, प्रशासन की निगरानी में जांच

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ओई गांव में मिली प्राचीन सुरंग को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में मिली दो हजार साल पुरानी सुरंग, प्रशासन की निगरानी में जांच

पारिवारिक विवाद से तंग आकर थाना में तैनात सिपाही ने विषाक्त पदार्थ खाया

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बरसठी थाने में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पारिवारिक विवाद से तंग आकर थाना में तैनात सिपाही ने विषाक्त पदार्थ खाया

लबकनी गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, पांच कर्मचारी निलंबित

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गाैरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित लबकनी गांव में सरकारी खलिहान की भूमि पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लबकनी गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, पांच कर्मचारी निलंबित

किसानों के मेधावी बच्चों को बड़ी सौगात, कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा होगा बढ़ा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मेधावी बच्चों (पाल्यों) के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने...