यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत भव्य पौध रोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित
देवरिया। यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खुखुन्दु शाखा में शुक्रवार को "एक वृक्ष मां के नाम" अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी बरहज हरीश श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि खुखुन्दु थाना प्रभारी घनश्याम रहे। अतिथियों ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 1 हजार से अधिक पौधों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की बढ़ती जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।
