2025 यूपी पुलिस सिपाही रिजल्ट जारी, 17 अगस्त से शुरू होगी अगली प्रक्रिया

76 हज़ार डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक दक्षता के लिए चयनित  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में हुई थी आयोजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 32,679 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम, नॉर्मल अंक और श्रेणीवार कटऑफ देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा में सफल करीब 76 हजार अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण  के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। भर्ती बोर्ड के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 32,679 रिक्त पदों के लिए कुल 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। 

भारतीय रेलवे ने क्षमता और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट को ₹299 करोड़ की मंज़ूरी दी  ये खबर भी पढ़े : भारतीय रेलवे ने क्षमता और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट को ₹299 करोड़ की मंज़ूरी दी

लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद सामान्यीकरण प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड ने मेरिट, आरक्षण नियमों और न्यूनतम अर्हता अंक के आधार पर करीब 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए चयनित किया है। यह संख्या विज्ञापित पदों की लगभग 2.33 गुना है। समान कटऑफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है। 

भर्ती बोर्ड के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की विस्तृत जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। बोर्ड के अनुसार सितंबर 2026 में प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम, सामान्यीकृत अंक और श्रेणीवार कटऑफ देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

दिल्ली: जगतपुरी में 50 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी , घर के फर्श पर मिला शव

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने...
दिल्ली 
दिल्ली: जगतपुरी में 50 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी , घर के फर्श पर मिला शव

के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

धनबाद। धनबाद के चर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार...
झारखंड 
के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान