स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
-वितरित की गईं दवाएं, नपं अध्यक्ष व ईओ की रही प्रमुख भूमिका
हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
हरगांव/सीतापुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत हरगांव में कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव द्वारा किया गया।
कैम्प में नगर पंचायत हरगांव में कार्यरत कर्मचारियों का ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर , सहित अन्य जांचे आज की गई। साथ ही पीड़ित कर्मचारियो का उपचार कर दवा का वितरण किया गया।
ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागतइस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितेश सिंह गौर सहित उदित बाजपेई, प्रदीप मिश्र एवं नगर पंचायत हरगांव के लिपिक अजीत सिंह वर्मा,अहिबरन लाल ,दीपक कुमार, अतुल कुमार, सुशील कुमार ,अंजुम फातिमा, सुयश श्रीवास्तव, जनगणना तकनीकी सहायक अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राम कृष्ण पांंडेय वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सीतापुर व्यूरो प्रमुख रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘निष्पक्ष प्रतिदिन’ से की और इसके बाद लम्बे समय तक राष्ट्रीय सहारा में ब्यूरो चीफ रहते हुए अमर उजाला व हिंदुस्तान इत्यादि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, सम्पादन का व्यापक अनुभव है।
