75 से कम छात्र संख्या वाले 10 कॉलेज बड़े संस्थानों में समाहित, छात्रों को मिलेगा 5 हजार महीना

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

शिमला । हिमाचल प्रदेश सरकार ने कम छात्र संख्या वाले सरकारी कॉलेजों के पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 75 से कम छात्र संख्या वाले 10 सरकारी महाविद्यालयों को अन्य बड़े कॉलेजों में समाहित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि जिन कॉलेजों में छात्र संख्या लगातार घट रही थी, वहां उपलब्ध शिक्षकों, भवनों और अन्य संसाधनों का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अब इन संस्थानों को बड़े कॉलेजों के साथ जोड़कर शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

विलय की सूची में राजकीय महाविद्यालय टिक्कर, राजकीय डिग्री कॉलेज भलेई, राजकीय डिग्री कॉलेज कुकुमसेरी, राजकीय डिग्री कॉलेज कुपवी, आर्यभट्ट राजकीय डिग्री कॉलेज संधोल, राजकीय डिग्री कॉलेज मुल्थान, राजकीय डिग्री कॉलेज जैनगर, राजकीय डिग्री कॉलेज ननखड़ी, राजकीय डिग्री कॉलेज रोनहाट और राजकीय डिग्री कॉलेज कोटली शामिल हैं। इन 10 कॉलेजों में कुल 448 छात्र पढ़ रहे हैं। इनमें टिक्कर और भलेई में केवल 8-8 छात्र हैं, जबकि सबसे अधिक 70 छात्र रोनहाट कॉलेज में दर्ज किए गए हैं। सरकार का मानना है कि कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों को बड़े संस्थानों से जोड़ने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

सरकार ने इस फैसले के साथ छात्रों को आर्थिक राहत देने की भी घोषणा की है। इन 10 कॉलेजों में प्रथम और द्वितीय वर्ष के कुल 319 छात्र ऐसे हैं जिन्हें अब दूसरे कॉलेजों में जाकर पढ़ाई करनी होगी। ऐसे विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। सरकार का तर्क है कि कॉलेज बदलने के कारण छात्रों पर आने-जाने, रहने या अन्य खर्चों का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, इसलिए यह सहायता दी जा रही है। इस पर सरकार को हर महीने 15 लाख 95 हजार रुपए और सालाना करीब 1 करोड़ 91 लाख 40 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

अटकलों पर विराम: असम मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 12 विधायकों को ने ली मंत्री पद की शपथ

गुवाहाटी । लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए असम मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया।...
राज्य 
अटकलों पर विराम: असम मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 12 विधायकों को ने ली मंत्री पद की शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सिलीगुड़ी । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ मां...
पश्चिम बंगाल 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर शुक्रवार को धर्म नगरी काशी में उनके समर्थकों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन  पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

कौशाम्बी। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील