मुंबई में फायर सेफ्टी को लेकर एक्शन में बीएमसी..

नियम तोड़ने वाले होटल-रेस्तरां के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। मुंबई में होटल, रेस्तरां, बार और पार्टी हॉल में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का अग्निशमन विभाग सख्त हो गया है। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर अब प्रतिष्ठानों को 120 दिनों की लंबी मोहलत नहीं दी जाएगी। निर्धारित समय में फायर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं करने पर बिजली और पानी की आपूर्ति काटने की कार्रवाई की जा सकती है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक मुंबई में 428 होटल, रेस्तरां, बार और पार्टी हॉल का निरीक्षण किया गया है। इनमें से 17 प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा प्रणाली बंद या अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए हैं।

दिल्ली में आगजनी की घटना के बाद चला अभियान
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे’ (Flourish Stay) रेस्तरां में लगी भीषण आग में 23 लोगों की हुई दर्दनाक मौत के बाद मुंबई के होटल और रेस्तरां की अग्नि सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत अग्निशमन विभाग नियमित निरीक्षण के साथ व्यापक स्तर पर जांच अभियान चला रहा है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, पहले अग्नि सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए 120 दिनों का समय दिया जाता था। हालांकि, अब महाराष्ट्र फायर सर्विस एक्ट के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा केवल दो सप्ताह से एक महीने तक की समय-सीमा दी जा रही है। इस अवधि में आवश्यक अग्नि सुरक्षा-व्यवस्था नहीं करने पर बिजली और पानी का कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की पहुंचे महाकाल के दरबार में, आरती में हुए शामिल ये खबर भी पढ़े : रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की पहुंचे महाकाल के दरबार में, आरती में हुए शामिल

अवैध गैस सिलेंडरों पर भी कार्रवाई
होटल और रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडरों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने वर्ष 2025 में 190 अवैध सिलेंडर जब्त किए थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 58 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

Mumbai: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देखने को मिली हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल! ये खबर भी पढ़े : Mumbai: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देखने को मिली हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल!

जांच और कार्रवाई के आंकड़े
वर्ष 2025 में कुल 2,721 होटल, बार और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर 22 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। जनवरी 2026 से अब तक 428 होटल और रेस्तरां की जांच की गई। इनमें 17 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा प्रणाली नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए गए।

ठाणे  महानगर पालिका का पहला सीबीएसई बोर्ड स्कूल आठ जून से खारेगांव में शुरू होगा ये खबर भी पढ़े : ठाणे महानगर पालिका का पहला सीबीएसई बोर्ड स्कूल आठ जून से खारेगांव में शुरू होगा

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस पर मखदुमपुर वन ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

उन्नाव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड नवाबगंज स्थित मखदुमपुर वन ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मखदुमपुर वन ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

शिमला । राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिज मैदान, शिमला से स्वच्छ पर्यावरण एवं...
हिमाचल 
 राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन दाखिल किया

बेंगलुरु । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव...
राज्य 
 कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन दाखिल किया

अमित शाह का त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दौरा प्रतिकूल मौसम से रद्द, अन्य कार्यक्रम यथावत

अगरतला । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (माताबाड़ी) का प्रस्तावित दौरा शुक्रवार को...
राष्ट्रीय  राज्य 
अमित शाह का त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दौरा प्रतिकूल मौसम से रद्द, अन्य कार्यक्रम यथावत

इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने शेयर किया दिल का हाल

बॉलीवुड । अभिनेता ऋतिक रोशन की एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया है। पेरिस...
मनोरंजन 
इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने शेयर किया दिल का हाल

उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
 मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश