मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, आठ सशस्त्र व्यक्ति लिए गए हिरासत में...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इम्फाल। हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ सशस्त्र व्यक्ति पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित अलग-थलग गांवों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने होरेई काफुंग हिल्स (लोअर लीशान रिज) क्षेत्र में संयुक्त तलाशी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान पहाड़ी की चोटी पर लगभग एक दर्जन सशस्त्र व्यक्ति दिखाई दिए। सुरक्षा बलों को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि आठ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके हथियार जब्त कर लिए गए।

पूछताछ के बाद उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सुरक्षा बलों ने उन्हें भविष्य में हथियार लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में न जाने और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी।

अभियान के दौरान पहाड़ी की चोटी पर बने अवैध बंकरों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद तथा युद्ध जैसी सामग्री भी बरामद की गई सुरक्षा बलों ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों और गांवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी से जुड़ी दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी से जुड़ी दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित भिवंडी के बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी स्थित चारमंजिला इमारत (कोहिनूर अपार्टमेंट) बीती रात अचानक अचानक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल...
झारखंड 
मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

पीएम मोदी के कथित AI फर्जी वीडियो पर बड़ा एक्शन, मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई के खिलाफ एफआईआर

नोएडा की महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में जीरो एफआईआर भी दर्ज
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी के कथित AI फर्जी वीडियो पर बड़ा एक्शन, मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई के खिलाफ एफआईआर

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस