राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में एआई सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने सोमवार को “ब्रेकिंग एंड सिक्योरिंग एआई: एडवर्सेरियल अटैक्स, डीपफेक्स एंड हेल्थकेयर सिस्टम्स” विषय पर केंद्रित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

आज से 26 जून तक आयोजित होने वाली यह कार्यशाला एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े उभरते सुरक्षा खतरों, एडवर्सेरियल अटैक्स, डीपफेक तकनीकों तथा स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर केंद्रित है।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डीजीपी, छत्तीसगढ़ पुलिस, गुरजिंदर पाल सिंह रहे। कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथि के रूप में नेशनल स्पार्क कोऑर्डिनेटर एवं प्रोफेसर, आईआईटी खड़गपुर, डॉ. रबीब्रत मुखर्जी तथा एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव उपस्थित रहे। जबकि सुनी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, अमेरिका के प्रोफेसर डॉ. जाहिद अख्तर एवं नेशनल सन यात-सेन यूनिवर्सिटी (एनएसवाईएसयू), ताइवान के प्रोफेसर डॉ. अरिजीत कराती विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह सिसोदिया ने की तथा कार्यशाला का समन्वयन प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार नागवानी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति चंद्राकर द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. प्रीति चंद्राकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि कार्यशाला में देश-विदेश से पंजीकृत लगभग 100 प्रतिभागी विशेषज्ञों के व्याख्यानों एवं तकनीकी सत्रों से लाभान्वित होंगे।

डॉ. दिलीप सिंह सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने वर्तमान समय की जटिल चुनौतियों के समाधान हेतु एआई आधारित नवाचारों एवं अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया ।

गुरजिंदर पाल सिंह ने अपने उद्बोधन में एआई के तीव्र विकास और उससे जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने डीपफेक, एडवर्सेरियल अटैक्स तथा साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल तकनीकी प्रगति ही नहीं, बल्कि विश्वसनीय एवं सुरक्षित प्रणालियों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई के बढ़ते उपयोग के साथ उसके परिणामों का परीक्षण एवं सत्यापन भी अनिवार्य है।

डॉ. रबीब्रत मुखर्जी ने कहा कि स्पार्क केवल एक अनुसंधान कार्यक्रम नहीं, बल्कि शोध एवं अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है, जो भारतीय संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करता है।

डॉ. रमना राव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्पार्क कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस पहल के लिए डॉ. मुखर्जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भारतीय शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर पर सहयोग एवं ज्ञान-विनिमय के नए अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एडवर्सेरियल अटैक्स एवं डीपफेक तकनीकें गंभीर चुनौतियों के रूप में उभर रही हैं, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां डेटा अथवा संकेतों में मामूली बदलाव भी गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने सुरक्षित एआई प्रणालियों के विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. अख्तर ने कहा कि एआई आज हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। उन्होंने बताया कि एआई के क्षेत्र में अब उनकी विश्वसनीयता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. कराती ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं बहुआयामी अनुसंधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एआई आधारित प्रणालियों पर बढ़ती निर्भरता के साथ उनकी विश्वसनीयता एवं मजबूती सुनिश्चित करना भी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. नरेश कुमार नागवानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा कार्यशाला के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों, आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछता

विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा में करोड़ों रुपये के कथित फर्जी गोल्ड लोन मामले की जांच के लिए केंद्रीय...
मध्य प्रदेश 
 विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछता

जर्मनी को बड़ा झटका,फीफा विश्व कप में स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

बोस्टन । फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर निको...
खेल 
 जर्मनी को बड़ा झटका,फीफा विश्व कप में स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

मुख्यमंत्री सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट...
झारखंड 
मुख्यमंत्री सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

6 सांसदों को लोकसभा चुनाव में शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ पर उम्मीदवार बनाया जाएगाः

मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों ने...
महाराष्ट्र 
6 सांसदों को लोकसभा चुनाव में शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ पर उम्मीदवार बनाया जाएगाः

एक्सपायर मसाले और अनियमितताएं मिलने पर शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस का किचन सील

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने झलारिया कैंपस बाईपास रोड स्थित शिशुकुंज स्कूल पर...
मध्य प्रदेश 
एक्सपायर मसाले और अनियमितताएं मिलने पर शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस का किचन सील

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन