जिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात मृत्यु दर तय मानक से अधिक, तीन माह में 87 मौतें

अधिकांश भर्ती नवजात अन्य अस्पतालों से रेफर होकर पहुंचे।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • तीन माह में 773 गंभीर नवजात भर्ती, 87 की मौत।
  • डेथ रेशियो 11.33%, तय 10% मानक से अधिक।
  • एसएनसीयू में 20 बेड और गंभीर नवजातों का इलाज।

सतना। मध्‍य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती नवजातों की मृत्यु दर निर्धारित राज्य मानक से अधिक दर्ज की गई है।

वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में एसएनसीयू में भर्ती 773 गंभीर नवजातों में से 87 की मौत हो गई। इस अवधि में डेथ रेशियो 11.33 प्रतिशत रहा, जबकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय ने इसे 10 प्रतिशत से कम रखने के निर्देश दिए हैं।

आंकड़ों के अनुसार एसएनसीयू में 20 बिस्तरों की व्यवस्था है। इनमें 10 बेड इनबॉर्न यूनिट के लिए हैं, जहां जिला अस्पताल में जन्म लेने वाले गंभीर नवजातों को भर्ती किया जाता है, जबकि 10 बेड आउटबॉर्न यूनिट के लिए हैं, जहां अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से रेफर होकर आने वाले नवजातों का उपचार किया जाता है। विभागीय जानकारी के मुताबिक भर्ती होने वाले 60 प्रतिशत से अधिक मामले रेफरल श्रेणी के हैं।

एसएनसीयू के रिकॉर्ड के अनुसार अप्रैल से जून के बीच भर्ती नवजातों में एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग 41 प्रतिशत मामलों में किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती ये खबर भी पढ़े : गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

गत वर्ष यह आंकड़ा 50 प्रतिशत से अधिक था। राज्य स्तर पर एंटीबायोटिक उपयोग की सीमा 60 प्रतिशत से कम रखने का मानक निर्धारित किया गया है।

इसी अवधि में 40 गंभीर नवजातों को बेहतर उपचार के लिए रीवा और जबलपुर के उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया। वहीं 10 मामलों में परिजनों ने उपचार से असंतुष्ट होकर 'लामा' (लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस) प्रक्रिया के तहत शिशुओं को अपनी जिम्मेदारी पर अस्पताल से छुट्टी दिला दी।

एसएनसीयू में वर्तमान में तीन वेंटिलेटर और तीन सीपैप (सीपीएपी) मशीनें उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से गंभीर नवजातों का उपचार किया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले एसएनसीयू की समीक्षा बैठक में नवजात मृत्यु दर कम करने के लिए चिकित्सकों और संबंधित स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एसएनसीयू में अधिकांश ऐसे नवजात भर्ती होते हैं जिनकी स्थिति अत्यंत गंभीर होती है। चिकित्सकीय टीम उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

छत्तीसगढ़: करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

रामगोपाल अग्रवाल को विशेष अदालत ने ईओडब्ल्यू रिमांड पर भेजा। ईओडब्ल्यू 17 जुलाई तक करेगी पूछताछ। अग्रवाल करीब 3 वर्षों...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

गिदगढ़ गांव में खाल में डूबने से दो बच्चों की मौत। मृतकों की उम्र 14 और 10 वर्ष थी। अस्पताल...
मध्य प्रदेश 
नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

उत्तर प्रदेश

वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक गुड्डू प्रसाद को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वायरल ऑडियो के बाद बड़ा एक्शन! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ