गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुलाब की वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में निःशुल्क विशेष गुलाब खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उद्यान उपसंचालक केपीएस किरार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण में बेंगलुरु की एग्रीप्लास्ट कंपनी के अनुभवी एग्रोनॉमिस्ट किसानों को पॉलीहाउस में गुलाब की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती, पौधों का समुचित प्रबंधन.

ड्रिप सिंचाई एवं फर्टिगेशन, पोषण प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण फूल उत्पादन, पैकेजिंग ब्रांडिंग, मार्केटिंग तथा अधिक लाभ अर्जित करने की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी देंगे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के गुलाब उत्पादक किसानों, पॉलीहाउस निर्माणाधीन कृषकों तथा गुलाब की खेती प्रारंभ करने के इच्छुक किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा ये खबर भी पढ़े : अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

उद्यानिकी विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर जिले में गुलाब उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है।

उद्यान उप संचालक किरार ने जिले के सभी पात्र किसानों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में शामिल होने की अपील करते हुए बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9516600441 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण किसानों के लिए विशेषज्ञों से सीधे सीखने और आधुनिक गुलाब उत्पादन तकनीकों को अपनाने का एक उत्कृष्ट अवसर है, जिसका अधिकतम लाभ उठाया जाना चाहिए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर बीती रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों...
राष्ट्रीय 
मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

खड़गपुर में वृद्ध सास की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने बहू को किया गिरफ्तार

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में वृद्ध सास के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर में वृद्ध सास की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने बहू को किया गिरफ्तार

शिमला: गोशाला में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मामले की जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सनारसा के गसो गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव...
हिमाचल 
शिमला: गोशाला में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मामले की जांच जारी

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने...
उत्तर प्रदेश 
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से करौली जिले के पांचना बांध के पानी...
राजस्थान 
20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

उत्तर प्रदेश

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने...
उत्तर प्रदेश 
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब