अनूपपुर: मां-बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- हम किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के खमरोध गांव में आर्थिक तंगी से परेशान होकर मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मीरा रैदास एवं 24 वर्षीय बेटी पूनम रैदास के रूप में हुई है। मीरा रैदास पति से अलग होकर मायके में रह रही थीं और बेटी का पालन-पोषण कर रही थीं। उनके पति से भरण-पोषण राशि दिलाने का मामला न्यायालय में विचाराधीन था।

रविवार शाम मां-बेटी घर से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान जगह पर पहुंचीं। उन्होंने आम के पेड़ की दो अलग-अलग डालियों पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया मामला आर्थिक तंगी से जुड़ा लग रहा है।

जांच में यह भी पता चला है कि रविवार को मां-बेटी कोतमा बाजार गई थीं, जहां से उन्होंने रस्सी खरीदी थी। इसके बाद गांव लौटकर उन्होंने यह कदम उठाया।

 मानसून का इंतजार जारी, कई जिलों में लू का अलर्ट तो कई जगह बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े :  मानसून का इंतजार जारी, कई जिलों में लू का अलर्ट तो कई जगह बारिश की संभावना

घटनास्थल से बेटी की ओर से लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि 'हम किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते।' पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और उसकी जांच कर रही है।

पति से भरण-पोषण के लिए कोर्ट में चल रहा था मामला
पुलिस के अनुसार, मीरा रैदास का पति लंबे समय से उनसे अलग रह रहा था। उनके भरण-पोषण के लिए कोर्ट में मामला चल रहा था। पति-पत्नी के अलग होने का कारण पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक न होना बताया गया है।

पति वर्तमान में जमुना में रहता है, जबकि मीरा अपने मायके खमरोध में रह रही थीं। बेटी पूनम ग्रेजुएट थी और कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। पति प्रायवेट जॉब के साथ खेती-बाड़ी का काम करता है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत विवेचना जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

उरई। उरई-जालौन मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में कार का आगे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर...
उत्तर प्रदेश 
उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या में राम मंदिर चंदा घोटाला मामले में जल्द सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान की कथित चोरी की सीबीआई के नेतृत्व में...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या में राम मंदिर चंदा घोटाला मामले में जल्द सुनवाई से इनकार

राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास टनटोकरी बालाजी रोड का सोमवार दोपहर में...
राजस्थान 
 राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

नीट पेपर लीक मामले के 10 आरोपिताें की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक के 10 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी...
राष्ट्रीय  राज्य 
 नीट पेपर लीक मामले के 10 आरोपिताें की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

अल्मोड़ा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत चार लोगों की मौत

अल्माेड़ा। थाना लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, वाहन...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

उरई। उरई-जालौन मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में कार का आगे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर...
उत्तर प्रदेश 
उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित एकमात्र मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर सोमवार को तुलसी सदन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी