युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर सोमवार को तुलसी सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति डॉ राजाराम यादव शामिल हुए। उन्हाेंने कहा कि छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना का स्मरण नहीं, बल्कि स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव है।
छत्रपति शिवाजी महाराज ने ऐसे समय में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का संकल्प लिया, जब समाज निराशा और अत्याचार से जूझ रहा था। छत्रपति शिवाजी ने यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प, संगठन, पराक्रम और जनसहयोग से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। शिवाजी महाराज केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक, दूरदर्शी रणनीतिकार और न्यायप्रिय शासक भी थे। उनकी सेना अनुशासन, साहस और राष्ट्रनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, गुरिल्ला युद्ध नीति और अदम्य साहस के बल पर एक शक्तिशाली साम्राज्य की स्थापना की।
कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संघचालक रमेश, नगर संघचालक जगदंबा, सह संघचालक राजा जी, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, विभाग कार्यवाह हरीश, जिला प्रचारक प्रवीण, हेमंत, नगर प्रचारक आशीष, अंकित, सुमित, राज,नरेंद्र, डॉ. जे. पी. वर्मा,महेश गुप्ता, राघवेन्द्र, अभय, कार्तिकेय, यजत, रामेंद्र सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
