पिकअप की टक्कर के बाद ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, हेलमेट ने बचाई तीसरी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर रविवार रात एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासेन के पास तेज रफ्तार के कहर ने दो युवकों की बेरहमी से जान ले ली, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक युवकों की पहचान बतौली मानपुर निवासी नान्हू गोंड़ (30 वर्ष) और जयप्रकाश गोंड़ (35 वर्ष) के रूप में हुई है, वहीं इस हादसे में घायल युवक का नाम अकल साय (25 वर्ष) है।

ये तीनों युवक रविवार को अपनी बड़ी मां के देहांत के बाद दशकर्म कार्यक्रम का न्योता देने अपनी बाइक (सीजी 15 डी डब्लू 1719) से रायगढ़ जिले के ग्राम कापू गए थे। रात करीब 8:30 बजे जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी बासेन के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी माेटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

पिकअप की टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवक छिटककर सीधे नेशनल हाईवे के बीचों-बीच जा गिरे। माेटरसाइकिल सवार संभल पाते, इससे पहले ही अम्बिकापुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे नान्हू और जयप्रकाश को बेरहमी से रौंद दिया।

ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से गुजर जाने के कारण दोनों युवकों के सिर के टुकड़े हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस खौफनाक हादसे में अकल साय भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ, लेकिन सिर पर हेलमेट लगे होने के कारण उसका सिर सुरक्षित रहा और उसकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी और बतौली पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अकल साय को एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया।

लखनऊ में दर्दनाक हादसा, डंपर में फंसे बाइक सवार को 2 किमी तक घसीटा, मौत ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में दर्दनाक हादसा, डंपर में फंसे बाइक सवार को 2 किमी तक घसीटा, मौत

वहीं मृतकों के शवों को बतौली अस्पताल के शवगृह भिजवाया गया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस दोहरे हादसे से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस फरार पिकअप और ट्रक चालक की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

f917e7f8277344ddb0c87dba99d8a5bc_1106992786

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले इराक पहुंचे अराघची, क्षेत्रीय स्थिरता और दोहा वार्ता पर चर्चा 

ईरानी विदेश मंत्री की राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मुलाकात
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले इराक पहुंचे अराघची, क्षेत्रीय स्थिरता और दोहा वार्ता पर चर्चा 

आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज

जिस समय भारत में जातिवाद चरम सीमा पर था। छुआछूत, दलित और महिला उत्पीड़न परम्परा के रुप में स्वीकार कर...
विचार मित्र 
आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज

सवा लाख आवादी वाले सेशेल्स में गूंजा भारतीय सेना का गौरव, पीएम मोदी ने खड़े होकर किया सलाम

गेस्ट ऑफ ऑनर बने पीएम मोदी, भारतीय सैन्य टुकड़ी का खड़े होकर किया अभिवादन
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सवा लाख आवादी वाले सेशेल्स में गूंजा भारतीय सेना का गौरव, पीएम मोदी ने खड़े होकर किया सलाम

उत्तर प्रदेश

एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तों को  किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के...
उत्तर प्रदेश 
एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तों को  किया गया गिरफ्तार

गुण्डा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 गुण्डा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार