कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है।

इस कटौती के बाद आज से देश के अलग-अलग राज्यों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 174 रुपये से लेकर 183.50 रुपये तक सस्ता हो गया है।

 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति ये खबर भी पढ़े :  ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 183.50 रुपये की कटौती दिल्ली में की गई है, जबकि कोलकाता में सबसे कम 174 रुपये की कटौती हुई है।

गैस सिलेंडर के सस्ता होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। एलपीजी गैस की कीमत में यह कटौती सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अनुसार, कीमत में की गई कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता होकर 3,113.50 रुपये की जगह 2,930 रुपये के भाव पर मिलने लगा है।

इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 182 रुपये सस्ता होकर 2,885.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 174 रुपये की कटौती हुई है।

कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 3,081.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 177 रुपये सस्ता होकर 3,106 रुपये के स्तर पर आ गया है।

दिल्ली से सटे एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में कमर्शियल गैस सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता होकर 2,930 रुपये की कीमत पर मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 182.50 रुपये सस्ता होकर 2,947.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और उत्तर से दक्षिण बंगाल तक लगातार बारिश का दौर जारी...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी

पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी, कूटरचित...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाया अभियान

लखनऊ। मंगलवार हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने कामता चौराहे से पॉलिटेक्निक एवं चिनहट चौराहे तक अनाधिकृत संचालन एवं...
हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाया अभियान

जमशेदपुर हत्याकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला के हटाए गए एसपी

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद झारखंड...
झारखंड 
जमशेदपुर हत्याकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला के हटाए गए एसपी

मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर बीती रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों...
राष्ट्रीय 
मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी, कूटरचित...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने...
उत्तर प्रदेश 
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी