बस्तर में सरस्वती साइकिल योजना शुरू, 19,843 छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क लाभ
पारदर्शी और समयबद्ध वितरण के लिए शिक्षा विभाग के निर्देश।
- सत्र 2026-27 में 19,843 छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ।
- बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा की छात्राएं शामिल।
- सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से साइकिल वितरण जारी।
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत हजारों छात्राओं काे निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें वितरण की प्रक्रिया आज गुरूवार से शुरू हो गई है।
इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज़ क्षेत्रों की छात्राओं को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराकर उनकी नियमित स्कूल उपस्थिति और शिक्षा को बढ़ावा देना है। सत्र 2026-27 के लिए बस्तर संभाग की कुल 19,843 पात्र छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
जिलावार लाभार्थियों की संख्या में बस्तर में 5,248, बीजापुर में 1,245, दंतेवाड़ा में 1,303, कांकेर में 4,880, कोंडागांव में 5,004, नारायणपुर में 985 और सुकमा में 1,178 छात्राएं शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़े : रायपुर: नगर निगम ने एक दिन में वसूला 1.55 करोड़ का राजस्व, संपत्तिधारकों ने जमा किया करवर्तमान वितरण के दौरान बस्तर जिले में 32, कांकेर में 2,135, कोंडागांव में 922 तथा सुकमा जिले में 107 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है, जबकि अन्य जिलों में प्रक्रिया लगातार जारी है।
शिक्षा संभाग बस्तर, जगदलपुर के संयुक्त संचालक के निर्देश पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही प्रत्येक जिले में साइकिलों की उपलब्धता और वितरण कार्य की नियमित समीक्षा भी की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे।
फिलहाल, सरस्वती साइकिल वितरण योजना बस्तर के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों की छात्राओं के लिए शिक्षा तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने से छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ने के साथ-साथ बालिका शिक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
