पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
  • दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन की आशंका।
  • नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के पर्वतीय जिलों में मूसलाधार वर्षा का दौर जारी रहेगा, जबकि दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में गर्जन-तर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि, वर्षा के बावजूद हवा में अत्यधिक आर्द्रता के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर बंगाल के जिलों में मानसून की सक्रियता सबसे अधिक देखी जा रही है। अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर सतर्कता जारी की गई है।

प्रेम संबंध में तनाव के बीच महिला की गला रेतकर हत्या, प्रेमी पर हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : प्रेम संबंध में तनाव के बीच महिला की गला रेतकर हत्या, प्रेमी पर हत्या का आरोप

दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी तथा कूचबिहार जिलों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

प्रशासन ने दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के संवेदनशील पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पर्यटकों तथा स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मालदा तथा उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी गर्जन-तर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिनभर रुक-रुक कर वर्षा तथा तेज आंधी-पानी की संभावना बनी हुई है।

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा तथा पश्चिम बर्धमान जिलों में गर्जन-तर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण बंगाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हवा में आर्द्रता का स्तर 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी का अनुभव हो रहा है और उमस से जनजीवन प्रभावित है।

अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रहने की संभावना है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका के मद्देनजर मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

श्रीगंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म जिला रहा, तापमान 42°C दर्ज हुआ। जैसलमेर और फलोदी में 39.8°C, बीकानेर में 39.2°C तापमान...
राजस्थान 
राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

रायनएयर की बोइंग 737 फ्लाइट एफआर1879 में तकनीकी समस्या आई। विमान थेसालोनिकी (ग्रीस) से मेमिंगेन (जर्मनी) जा रहा था। खिड़की...
अंतर्राष्ट्रीय 
उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

अमेरिका ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग की। जहाजों पर हमला या टोल न लगाने की सार्वजनिक घोषणा...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

लंबे समय से अलग रह रहे थे पति-पत्नी। बाजार में महिला पर अचानक हमला। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को...
पश्चिम बंगाल 
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का आरोप। स्वास्थ्य विभाग ने पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा।...
पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस