नेपाली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की हरी झंडी, भारत ए टीम का होगा नेपाल दौरा
नेपाली क्रिकेट के विकास और द्विपक्षीय खेल सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
- बीसीसीआई ने भारत 'ए' टीम के नेपाल दौरे को मंजूरी दी।
- दिसंबर 2026 में तीन मैचों की टी-20 सीरीज होगी।
- मुकाबले कीर्तिपुर के टीयू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे।
काठमांडू। नेपाली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारत की भारतीय क्रिकेट नियन्त्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी ए टीम को नेपाल भेजने और नेपाल की राष्ट्रीय टीम के साथ मैच खेलने की अनुमति दी है।
हाल ही में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान नेपाली क्रिकेट के प्रोत्साहन के लिए भारत के तरफ से हरसंभव मदद की बात कही गई थी। इसी वार्ता के बाद नेपाल और भारत की ए टीम के बीच क्रिकेट मैच तय किया गया है।
नेपाल क्रिकेट संघ के आयोजन में कीर्तिपुर स्थित टीयू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में नेपाल और भारत ‘ए’ के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
नेपाल के तरफ से इस ऐतिहासिक सीरीज की आधिकारिक जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, यह सीरीज दिसंबर 2026 में आयोजित होगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक पहला मैच 9 दिसंबर, दूसरा मैच 11 दिसंबर और तीसरा व अंतिम मैच 13 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा।
इस सीरीज के आयोजन का निर्णय स्कॉटलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सम्मेलन के दौरान लिया गया।
इस अवसर पर नेपाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चतुर बहादुर चन्द, सचिव पारस खड़का तथा भारतीय क्रिकेट नियन्त्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया के बीच विशेष बैठक हुई। इसी बैठक में नेपाल और भारत ‘ए’ के बीच टी-20 सीरीज आयोजित करने पर अंतिम सहमति बनी।
ये खबर भी पढ़े : नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
