कौन सी आदतें दिमाग के रक्त वाहिकाओं को कमजोर बना रही हैं?
ब्रेन हेल्थ : दिमाग हमारे शरीर का वह अंग है जो विचार, स्मृति, भावना, शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करने का काम करता है। यह सही तरीके से काम कर सके इसलिए ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो रक्त वाहिकाओं के माध्यम से पहुंचते हैं। लेकिन हमारी कुछ रोजमर्रा की गलत आदतें इन रक्त वाहिकाओं को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं।रोजाना की कौन सी आदतें आपके दिमाग के रक्त वाहिकाओं को कमजोर बना रही हैं और बचाव के लिए क्या करें?
कौन सी आदतें दिमाग के रक्त वाहिकाओं को कमजोर बना रही हैं?
अगर आप सोते कम हैं, तनाव ज़्यादा लेते हैं जंक फ़ूड का सेवन ज़्यादा है और आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं तो यही आदतें हैं आपके दिमाग की रक्त वाहिकाओं को कमजोर करती हैं।इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल यदि नियंत्रित न हों, तो दिमाग की रक्त वाहिकाएं कमजोर हो सकती हैं
कैसे बनाएं दिमाग को हेल्दी?
बीस मिनट तक रोजाना करें एक्सरसाइज़: रोजाना कम से कम 20 मिनट व्यायाम करें। साथ ही समय-समय पर काम से ब्रेक लें और बाहर घूमने या ताजी हवा में कुछ समय बिताएं।
रोज 7–8 घंटे की नींद लें: आपका दिमाग हहेल्दी रहे इसलिए ज़रूरी है कि आप अच्छी नींद लें।साथ ही सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल, टीवी और अन्य स्क्रीन का इस्तेमाल भी बंद कर दें।
संतुलित डाइट लें: अपनी डाइट में आप जंक फूड, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ और शुगरी फूड्स का सेवन कम से कम या न के बारबर करें। अपने खानपान में आप संतुलित आहार लें और ताजे फल, हरी सब्जियां तथा साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें। साथ ही खूब पानी पियें दिनभर में सात से आठ गिलास पानी का सेवन करें।
धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखें: शराब और सिगरेट से दूरी बनाएं। इनका इस्तेमाल आपके दिमाग को तेजी से कमजोर करता है
नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें: अच्छी लाइफ स्टाइल और डाइट को फॉलो करने के आलावा नियमित रूप से अपना हेल्थ चेकअप कराए ताकि ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
इन कुछ छोटी-छोटी और हेल्दी आदतों को अपनाकर दिमाग की रक्त वाहिकाओं को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
