पालतू कुत्ते ने पकड़ा मालिक का हत्यारा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक के हत्यारे को ढूंढ़ निकाला। कुत्ते की मदद से मृतक के परिजनों ने शव भी बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया और अब सुनवाई पूरी होने पर उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मामला 2021 का है, जिसमें मोहाली की एक अदालत ने हत्या के दोषी पाए गए व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 


पूरी घटना का खुलासा मृतक के पालतू कुत्ते की मदद से हुआ था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विक्रांत कुमार की अदालत ने मोहाली के परोल गांव निवासी जगीर सिंह को जून 2021 में छोटी बड़ी नांगल गांव के बकरी पालक सुच्चा सिंह की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस मामले के दो अन्य आरोपी देसराज और सतनाम सिंह को अदालत ने बरी कर दिया। 

चल पड़ी पहली हाइड्रोजन ट्रेन ... मगर मंज़िल महज़ रेलवे नहीं ये खबर भी पढ़े : चल पड़ी पहली हाइड्रोजन ट्रेन ... मगर मंज़िल महज़ रेलवे नहीं

जून 2021 में हुई थी हत्या
अदालत ने अभियोजन पक्ष का मृत्युदंड देने का अनुरोध भी यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह मामला दुर्लभ श्रेणी में नहीं आता। न्यायाधीश ने 17 जुलाई को आरोपी को दोषी ठहराया था और 22 जुलाई को सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सुच्चा सिंह 12 जून, 2021 को बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह लापता हो गए। परिजनों को पता चला कि जगीर सिंह उन्हें बकरियों का बाड़ा बनवाने के लिए अपने घर ले गया था। जब सुच्चा सिंह शाम तक घर नहीं लौटे तो जगीर ने परिवार को बताया कि वह देसराज के साथ चले गए हैं। इसके बाद भी सुच्चा सिंह के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

एक सप्ताह बाद कुत्ते ने ढूंढ़ा शव
परिवार ने एक सप्ताह से अधिक समय तक अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 20 जून, 2021 को परिजन अपने पालतू कुत्ते रॉकी को साथ लेकर जगीर सिंह के फार्महाउस पहुंचे। तलाशी के दौरान रॉकी एक छोटे गड्ढे के पास जाकर रुक गया। परिजनों ने वहां खुदाई की तो उन्हें सुच्चा सिंह की टी-शर्ट मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसी स्थान से सुच्चा सिंह का सिर कटा शव बरामद किया गया। 

40 हजार रुपये के कारण हुई हत्या
परिजनों का आरोप था कि जगीर सिंह ने दो बकरियां और चार मेमने खरीदने के एवज में सुच्चा सिंह से 40,000 रुपये लिए थे जो सुच्चा सिंह ने वापस मांगे थे और इसी कारण उनकी हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में जगीर सिंह, सतनाम सिंह और देसराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया कि मृतक की पत्नी सुनीता देवी को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

ग्लासगो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपना पदक खाता खोल दिया है। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शुकवार...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

नोएडा। जिले के दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात काे हुए सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नाेएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की बीती रात को पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

नोएडा। जिले में थाना बिसरख क्षेत्र के बिसरख गांव के ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल फोन के टावर के ऊपर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज : मुख्यमंत्री

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशीनगर, पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों...
राज्य  बिहार 
 प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश

नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

नोएडा। जिले के दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात काे हुए सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में रफ्तार का कहर! दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नाेएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की बीती रात को पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

नोएडा। जिले में थाना बिसरख क्षेत्र के बिसरख गांव के ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल फोन के टावर के ऊपर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान