लोकसभा मे जोरदार हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल

विपक्ष पर बरसे जितेंद्र सिंह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सदन की कार्यवाही 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित
  • बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को भारी हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पारित कर दिया गया। लंबी चर्चा के बाद सदन ने ध्वनि मत से इस विधेयक को मंजूरी दे दी। बिल पास होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस गंभीर मुद्दे पर सुझाव देने के बजाय राजनीति कर रहा है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं के भविष्य को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, लेकिन विपक्ष ने रचनात्मक चर्चा के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को प्राथमिकता दी।

इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर पंजाब लाया गया गैंगस्टर जोबन बिल्ला ये खबर भी पढ़े : इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर पंजाब लाया गया गैंगस्टर जोबन बिल्ला

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संसद में भाषा और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने 21 जुलाई की घटना का भी जिक्र किया और विपक्ष के नेता पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अपने आचरण और बयानों में संसदीय परंपराओं का पालन करना चाहिए। वहीं, बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार नोकझोंक हुई, जिसके चलते सदन का माहौल हंगामापूर्ण बना रहा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देवरिया : सीएचसी के महिला शौचालय में भ्रूण मिलने के मामले में जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के महिला शौचालय में लगभग छह माह का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया : सीएचसी के महिला शौचालय में भ्रूण मिलने के मामले में जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

क्या ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखना है फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें पूरी जानकारी

कई लोग अपने स्मार्टफोन का ब्लूटूथ बंद करना भूल जाते हैं और यह लंबे समय तक ऑन ही रहता है।...
टेक-मित्र 
क्या ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखना है फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें पूरी जानकारी

फर्रुखाबाद में बेटे ने पत्थर से कुचल कर मां काे मार डाला, भाई-बहन घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को बेटे ने अपनी मां को पत्थर से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 फर्रुखाबाद में बेटे ने पत्थर से कुचल कर मां काे मार डाला, भाई-बहन घायल

आईपीएस तरुण गाबा ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा ने बुधवार को लखनऊ के पुलिस आयुक्त का पदभार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईपीएस तरुण गाबा ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला

उत्तर प्रदेश