भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया: अखिलेश यादव

बोले दुनिया भर में तेल के दाम गिरे,भाजपा सरकार ने नहीं घटाए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आरोप कंपनियों को फायदा पहुंचा रही सरकार

लखनऊ। मंगलवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम गिरने से पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कमी आई है और दूसरे देशों की पब्लिक को तेल के घटे दामों के रूप में लाभ मिला है लेकिन इसके विपरीत भारत में भाजपा सरकार दाम नहीं घटा रही है, कंपनियों को लगातार फायदा पहुँचाने में लगी है। भाजपा सरकार कंपनियों की सगी है जनता की नहीं।

अखिलेश यादव ने कहा भारत में तेल या किसी भी चीज के दाम का अपना अनोखा ‘भ्रष्ट अर्थशास्त्र’ है जो मांग-आपूर्ति से नहीं बल्कि भाजपाई कमीशनखोरी से चलता है, जो कंपनियों के मुनाफे से जुड़ा है। सामान्य शब्दों में कहें तो कंपनियों का प्रॉफिट-लाभ जितनी ज्यादा होगा, भाजपा को कमीशन भी उतना ज्यादा मिलेगा। इसीलिए हमारे यहाँ हर चीज के दाम बढ़ने महंगाई बढ़ने का कारण भाजपा की कमीशनखोरी है, जिसका खामियाजा आम जनता को महंगे तेल, परिवहन, यातायात, खाद्य पदार्थ व अन्य सभी सामान खरीद कर भुगतना पड़ रहा है।

 चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन ये खबर भी पढ़े :  चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन

भाजपा के जिन अनभिज्ञ, भोले-भाले समर्थकों को लगता था कि भाजपा ऐसा निकृष्ट कार्य नहीं कर सकती है, मंदिर-चोरी के बाद उनको भी समझ आ गया है कि भाजपाइयों के लिए ‘धन’ ही ‘धर्म’ है। अब तो भाजपा और उनके संगी-साथियों को देखकर लोग दरवाजा बंद कर ले रहे हैं।

यादव ने कहा कि भाजपा की धर्म की राजनीति का अंत हो गया है, इसीलिए वो अब केवल ‘धन’ की राजनीति करेगी, इससे भ्रष्टाचार भी बेतहाशा बढ़ेगा और महंगाई भी क्योंकि भाजपा के जिन करोड़ों वोटों में कमी आई है, उन वोटों की कमी को भाजपा पैसे से खरीद कर पूरा करना चाहेगी लेकिन धर्म के नाम पर की गई चोरी के पैसों को कोई नहीं लेना चाहेगा। यही ‘अधर्मी भाजपा’ की सबसे बड़ी चिंता है। भारत की धर्मभीरू जनता पाप के पैसों की हिस्सेदार नहीं बनेगी। ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के खुलने की वजह से भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया है। भाजपा अब कहीं की नहीं रही। जो भाजपा का साथी, वो रामघाती।  

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संदीपनघाट थाने में एसपी का सख्त संदेश, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं, अपराधियों पर रखें कड़ी नजर

कौशाम्बी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंगलवार को संदीपनघाट थाने...
उत्तर प्रदेश 
संदीपनघाट थाने में एसपी का सख्त संदेश, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं, अपराधियों पर रखें कड़ी नजर

नगर निगम ने चलाया अ​भियान, अवैध रूप से कूड़ा उठाते हुई 25 ठेलिया जब्त,तीन वाहन कब्जे में

लखनऊ। मंगलवार को कई जोनों में सघन और बहुस्तरीय अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध ठेले-ठेलियां, गुमटियां और काउंटर हटाने...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम ने चलाया अ​भियान, अवैध रूप से कूड़ा उठाते हुई 25 ठेलिया जब्त,तीन वाहन कब्जे में

शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद

गोसाईगंज लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का...
उत्तर प्रदेश 
शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद

कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

सीबीआई कोर्ट का फैसला,पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के हत्यारों को उम्रकैद

शूटर समेत 3 दोषियों पर जुर्माना भी लगा लखनऊ। मंगलवार लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने बहुचर्चित बार एसोसिएशन के पूर्व...