सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। औद्योगिक इस्तेमाल के लिए कैटेलिस्ट और सेरेमिक बॉल का उत्पादन करने वाली कंपनी देवसन कैटेलिस्ट का 42.34 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया।

इस आईपीओ में 13 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 14 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 15 जुलाई को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

आयकर विभाग ने आईटीआर-5 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी, जान लें ये जरूरी नियम.... ये खबर भी पढ़े : आयकर विभाग ने आईटीआर-5 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी, जान लें ये जरूरी नियम....

कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होते ही इस आईपीओ को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया है, जिसकी वजह से दोपहर 11 बजे के पहले ही ये फुली सब्सक्राइब हो गया था।

इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 112 रुपये से लेकर 118 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है।

इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स को दो लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए बोली लगाना होगा, जिसके लिए उन्हें 2,83,200 रुपये का निवेश करना होगा।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 35.88 लाख शेयर जारी हो रहे हैं। इनमें 2.5 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये जारी हो रहे हैं।

इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए 47.21 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 33.38 प्रतिशत हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) के लिए 14.31 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है।

इसके अलावा मार्केट मेकर के लिए 5.10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इस इश्यू के लिए जेजे आईपीओ एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि एमयूजीएफ इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं एमएनएम स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मार्केट मेकर है।

देवसन कैटेलिस्ट की वित्तीय स्थिति की बात करें तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 4.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 7.67 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ उछल कर 12.52 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में इसे 43.75 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 53.54 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में मामूली तेजी आई। इस साल कंपनी को 56.84 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

कंपनी पर लदे कर्ज के बोझ में इस दौरान गिरावट आई, जिससे ये कंपनी फिलहाल कर्ज मुक्त हो गई है। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी पर 4.17 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अगले वित्त वर्ष 2024-25 में घट कर 2.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अगले साल यानी पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक कंपनी पूरी तरह से कर्ज के बोझ से मुक्त हो गई।

इस अवधि में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस लगातार बढ़ता गया। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 13.06 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 20.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस उछल कर 23.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया था।

इस दौरान कंपनी के नेटवर्थ में भी लगातार बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में ये 13.36 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2024-25 में बढ़ कर 20.98 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में भी कंपनी के नेटवर्थ ने छलांग लगाई। इस वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी का नेटवर्थ उछल कर 33.50 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह कंपनी की ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) 2023-24 में 6.69 करोड़ रुपये के स्तर पर थी, जो 2024-25 में बढ़ कर 10.93 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक कंपनी की ईबीआईटीडीए उछल कर 16.76 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक

काठमांडू: नेपाल सरकार का नेतृत्व संभालने के 100 दिन बाद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पहली बार निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक

गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरुणोदय पथ स्थित मिनी ताजमहल के पास छापेमारी...
राष्ट्रीय 
गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

17 वर्षीय बालिका की आत्महत्या के बाद 'आई सी मार्ट' सील, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक...
छत्तीसगढ़ 
17 वर्षीय बालिका की आत्महत्या के बाद 'आई सी मार्ट' सील, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब

नई दिल्ली। औद्योगिक इस्तेमाल के लिए कैटेलिस्ट और सेरेमिक बॉल का उत्पादन करने वाली कंपनी देवसन कैटेलिस्ट का 42.34 करोड़...
कारोबार 
सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब

घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली तेजी

उत्तर प्रदेश

दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक नवनिर्मित चारमंजिला (ग्राउंड प्लस) इमारत अचानक भरभराकर गिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार की सुबह गंगा नदी के किनारे दांडी घाट पर बिहार के नालंदा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमण्डगंज थाना की साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस