आयकर विभाग ने आईटीआर-5 फॉर्म के लिए जारी की एक्सेल यूटिलिटी, जान लें ये जरूरी नियम....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • आयकर विभाग ने AY 2026-27 के लिए ITR-5 Excel Utility जारी की।
  • एक्सेल यूटिलिटी ई-फाइलिंग पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
  • ऑफलाइन मोड में रिटर्न तैयार करने की सुविधा।

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-5 फॉर्म की एक्सेल यूटिलिटी जारी कर दी है। इसे आधिकारिक इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है, जहां से करदाता इसे ऑफलाइन मोड में रिटर्न तैयार करने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

आयकर विभाग ने बुधवार को 'एक्स' पर जारी पोस्ट में कहा कि आकलन वर्ष 2026–27 के लिए आईटीआर-5 की एक्सेल यूटिलिटी जारी की गई है।

अब इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल https://incometax.gov.in/iec/foportal/ पर उपलब्ध है। दरअसल, किसी भी आईटीआर फॉर्म के लिए एक्सेल यूटिलिटी को बेहद अहम माना जाता है। इसके बिना इनकम टैक्स को जमा नहीं किया जा सकता।

आयकर विभाग ने आईटीआर फॉर्मों की ई-फाइलिंग सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की है, जिसमें सबसे पहले 15 मई को आईटीआर-1 और आईटीआर-4 की एक्सेल यूटिलिटी जारी की गई। इसके बाद 27 मई को आईटीआर-2 के लिए ऑनलाइन फाइलिंग की सुविधा शुरू की गई।

5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप-5 म्यूचुअल फंड ये खबर भी पढ़े : 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप-5 म्यूचुअल फंड

फिर 19 जून को आईटीआर-3 के लिए न केवल ऑनलाइन फाइलिंग शुरू की गई बल्कि उसकी एक्सेल यूटिलिटी भी जारी कर दी गई। अब विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आईटीआर-5 की एक्सेल यूटिलिटी भी उपलब्ध करा दी है।

आयकर रिटर्न का आईटीआर-5 फॉर्म
आईटीआर-5 आयकर रिटर्न का वह फॉर्म है, जिसे व्यक्तिगत करदाता या एचयूएफ नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार की संस्थाओं और संगठनों द्वारा भरा जाता है।

इसमें पार्टनरशिप फर्म, लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी), एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (एओपी), बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (बीओआई), आर्टिफिशियल ज्यूरिडिकल पर्सन (एजेपी), स्थानीय निकाय, सहकारी समितियां.

सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 या किसी राज्य के संबंधित कानून के तहत पंजीकृत सोसाइटियां, ऐसे ट्रस्ट जिन्हें आईटीआर-7 दाखिल करने की जरूरत नहीं होती।

इसके अलावा मृतक या दिवालिया व्यक्ति की संपत्ति का प्रबंधन करने वाली इकाइयां, आयकर अधिनियम की धारा 160(1)(iii) और 160(1)(iv) के तहत आने वाले प्रतिनिधि असेसी, धारा 139(4ई) के तहत आने वाले बिजनेस ट्रस्ट और धारा 139(4एफ) के तहत आने वाले इन्वेस्टमेंट फंड शामिल हैं।

इस फॉर्म को कोई भी व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) और कंपनी आयकर जमा करने के लिए नहीं भर सकती है।

10b42dd14b52af404df91c32dff57e6c_1447805215

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

अयोध्या । फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: बंधी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक डूबा, 6 घंटे बाद मिला शव

मीरजापुर के बरबटा बंधी में हुआ हादसा। स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा। दोस्तों ने बचाने...
उत्तर प्रदेश 