वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, सीजेआई ने किया संबोधित

न्याय व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को पीड़ित के अनुरूप संवाद करना चाहिए : न्यायाधीश सूर्यकांत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मप्र के इंदौर में दो दिवसीय 'वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस' का शुभारंभ

भोपाल/इंदौर। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां क्षेत्र के हिसाब से समस्याएं बदलती हैं। इसलिए न्याय व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को पीड़ित की भाषा, व्यवहार और प्रकृति के अनुरूप ही संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि संवाद सही तरीके से न हो तो व्यक्ति अधिकारों से वंचित रह जाता है और व्यवस्था असफल मानी जाएगी। इसलिए सभी को समान अधिकार मिले, यह सुनिश्चित करना बहुत आवश्यक है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले आयोजित दो दिवसीय 'वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस' के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। यह दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस 'न्याय तक पहुँच बढ़ाने' विषय पर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग में निवेशकों से करेंगे संवाद ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग में निवेशकों से करेंगे संवाद

38abaf989d3a97e66a436ef2d216e880_2069878062

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने न्याय प्रक्रिया में सकारात्मक संवाद और व्यवहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई पीड़ित न्याय की आस लेकर आता है तो संवेदनशील व्यवहार और उसकी भाषा में किया गया संवाद ही उसकी आधी परेशानी दूर कर देता है। उन्होंने डॉक्टरों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक चिकित्सक मरीज से शांत व सकारात्मक रूप से बात कर उसे ठीक होने का भरोसा दिलाता है, ठीक उसी तरह न्याय प्रणाली को भी पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। इसी तरह न्याय प्रक्रिया से जुड़े सभी विभागों और व्यवस्था के लोगों को पीड़ित से इस तरह संवाद करना चाहिए ताकि उसकी परेशानी कम हो।

अहिल्याबाई और विक्रमादित्य की न्याय परंपरा का मुख्यमंत्री ने किया जिक्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि न्याय की पर्याय रहीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की नगरी इंदौर में इस राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन होना गर्व का विषय है। उन्होंने याद दिलाया कि देवी अहिल्याबाई और सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय की स्थापना के लिए अपनों और प्रजा में कभी भेद नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंच परमेश्वर से लेकर भारत की पुरातन संस्कृति हमेशा न्याय आधारित रही है। वर्तमान में राज्य सरकार और न्यायपालिका मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक त्वरित और सुलभ न्याय पहुंच सके।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में 8 और 9 अगस्त को इस दोदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस में उच्चतम न्यायालय व विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), न्यायिक अधिकारी और विधिक सेवा प्राधिकरणों के वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों तक कानूनी सहायता की पहुंच को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

खरगे बोले- उत्तराखंड से बनेगी कांग्रेस की सरकार हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को हल्द्वानी में...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस