14 अगस्त को मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस

Published By Prabhakar Pandey
On
Prabhakar Pandey Picture

फतेहपुर  । विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में श्री नानक सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज हथगाम एवं जनता इंटर कॉलेज छिउलहा में 14 अगस्त शुक्रवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को अखंड भारत संकल्प दिवस  के महत्व की जानकारी दी गई ।
नगर के श्री नानक सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में 14 अगस्त  को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना के पश्चात विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समरसता प्रमुख शिवस्वरूप ने बताया कि 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है ।यह दिन हमें भारत के दुखद विभाजन की याद दिलाता है ,वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से भारत को फिर से उसके मूल स्वरूप में लाने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अखंड भारत संकल्प दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत की सीमाएं केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक हैं। इसके तहत अफगानिस्तान से लेकर म्यांमार और तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक का क्षेत्र भारत में शामिल माना जाता है ।1947 में मजहब के आधार पर हुए विभाजन के कारण लाखों लोगों का विस्थापन और अकल्पनीय हिंसा का दंश झेलना पड़ा था ।इस दिन उन सभी पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है ।यह दिन भारत की एकता अखंडता और राष्ट्र प्रेम की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता ।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष नरेश चन्द्र कश्यप,गौ रक्षा प्रमुख वैभव सिंह ,नगर अध्यक्ष शीतल मिश्रा, प्रखंड महामंत्री शक्तिकांत, जिला सुरक्षा प्रमुख अनूप सिंह ,गौ रक्षा प्रमुख वैभव गुप्ता, प्रबंधक अमरनाथ चौरसिया, प्रखण्ड संयोजक गुड्डू, अंजनी बाजपेई,रोहित दीक्षित ,शिवदत्त, धीरज सिंह ,अजय कुमार, जितेंद्र अग्निहोत्री सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे । जनता इंटर कॉलेज छिउलहा में भी अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को व्यापक जानकारी दी गई ।
        राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा खंड हथगांव में अयोध्या बाजार रामलीला मैदान के प्रांगण में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम खण्ड संचालक रमेश प्रसाद , खण्ड कार्यवाह अभिषेक की उपस्थिति में मनाया गया ।इस अवसर पर प्रकाश चंद दीक्षित, राकेश चन्द्र साहू ,चंद्रशेखर वर्मा, स्कंद गुप्त ,श्याम जी दीक्षित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Prabhakar Pandey Picture

प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी गौरव बंसल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई जानकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

बस्ती - आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनपद बस्ती में अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध, गौरा-सैफाबाद तटबंध तथा उमरिया रिंग बंध...
उत्तर प्रदेश 
आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूरक चार्जशीट के साथ जांच रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश
राष्ट्रीय  राज्य 
NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

बस्ती - थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-03.08.2026 को थाना मुंडेरवा क्षेत्रान्तर्गत बाबा बेहिलनाथ शिवमंदिर में पूजा के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश 
पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर- हरीश द्विवेदी

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री  और साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को ऐतिहासिक तिरंगा...