भाजपा विधायक व एबीवीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

  • मोहनलालगंज से निकली हर घर तिरंगा शोभायात्रा, कालेवीर बाबा मंदिर पहुंची

मोहनलालगंज, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत के नेतृत्व में भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं नगराम में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, संगठन मंत्री अश्विनी मौर्य और जिला संयोजक दीपांशु पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोहनलालगंज भाजपा कार्यालय से शुरू हुई यह हर घर तिरंगा शोभा यात्रा लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग स्थित सिद्ध पीठ कालेवीर बाबा मंदिर तक पहुंची। यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय महिलाएं, पुरुष और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शामिल हुए।

योगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दिया प्रमोशन, बने तहसीलदार ये खबर भी पढ़े : योगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दिया प्रमोशन, बने तहसीलदार

हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय हिंद-जय भारत के नारे लगाए। डीजे पर बजती देशभक्ति गीतों की धुनों "मेरा रंग दे बसंती चोला, यह देश है वीर जवानों का, मेरे देश की धरती सोना उगले, हम हिंदुस्तानी पर युवा थिरकते नाचते अबीर गुलाल उड़ाते हुए देश भक्ति लय में लीन तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।

विधायक अमरेश रावत ने जनता से स्वतंत्रता दिवस को बलिदान, प्रेम, सौहार्द और एकता के प्रतीक के रूप में धूमधाम से मनाने की अपील की। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में कालेवीर बाबा मंदिर ठाकुरद्वारा समिति के व्यवस्थापक राजकुमार अवस्थी,किसान मोर्चा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष निगोहां ललित सिंह, दीनू बाजपेई, शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रधान देवेंद्र सिंह, प्रभाकर त्रिवेदी, उमेश रावत रविंद्र यादव, हनुमान रावत रामकुमार प्रधान, पूनम सिंह, ज्योति गुप्ता, राम लखन लोधी,समेत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी गौरव बंसल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई जानकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

बस्ती - आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनपद बस्ती में अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध, गौरा-सैफाबाद तटबंध तथा उमरिया रिंग बंध...
उत्तर प्रदेश 
आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूरक चार्जशीट के साथ जांच रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश
राष्ट्रीय  राज्य 
NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

बस्ती - थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-03.08.2026 को थाना मुंडेरवा क्षेत्रान्तर्गत बाबा बेहिलनाथ शिवमंदिर में पूजा के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश 
पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर- हरीश द्विवेदी

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री  और साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को ऐतिहासिक तिरंगा...