मोहनलालगंज बरवलिया से निकला कांवड़ियों का जत्था
श्रद्धा और भक्ति के साथ कांवड़िए देवघर के लिए रवाना
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
- सुल्तानगंज से जल भरकर 100 किलोमीटर पैदल चलकर करेंगे बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक
मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां क्षेत्र के बरवलिया गांव में शुक्रवार को माहौल उस समय भक्तिमय हो गया, जब हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच 23 कांवड़ियों का जत्था झारखंड के देवघर स्थित पावन बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, पूर्व प्रधान उमेश बाजपेयी व सभासद हिमांशु तिवारी ने कांवड़ियों को फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर श्रद्धापूर्वक विदा किया।
इसके बाद कांवड़ियों का जत्था लखनऊ पहुंचा, जहां से ट्रेन द्वारा देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल से कांवड़ भरेंगे और करीब 100 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अनुपम मिश्रा, विमलेश बाजपेयी, जय शंकर शुक्ला, करन शुक्ला व प्रांशु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
