राजकुमार ने घर-घर तिरंगा झंडा अभियान के अंतर्गत फहराया झंडा
गोला गोरखपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के आवाहान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपनगर बड़हलगंज निवासी अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार जायसवाल ने देशभक्ति का जनून रखते हुए संध्या बेला पर उज्जैन में रहकर भगवान श्री महाकाल का दर्शन करने के पश्चात हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत फहराया तिरंगा झंडा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जायसवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि आज इस आज़ादी के उत्सव को एक नए और अनूठे रूप में देखने का अवसर हमें हर घर तिरंगा अभियान ने दिया है। तिरंगा केवल एक कपड़ा या झंडा नहीं है। यह हमारी आन बान और शान है। यह इस बात का प्रतीक है कि हम सब एक हैं। जब हम अपने घर की छत पर तिरंगा फहराते हैं तो हम केवल एक ध्वज नहीं फहराते बल्कि अपने भीतर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को जीवंत करते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
