शिरोमणि दल धार्मिक सद्भाव के लिए बलिदान देने को तैयार: सुखबीर

हरसिमरत कौर ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का घटना पर संज्ञान लेने का आभार जताया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज जोर देकर कहा कि वह कभी भी राष्ट्रविरोधी और पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने और शांति भंग करने की कतई अनुमति नहीं देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बादल की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल को फोन करके हाल-चाल जाना। बादल ने इस कठिन दौर में उनसे संपर्क करने और इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए अमित शाह को धन्यवाद भी दिया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ के गुरुद्वारे में हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पहली प्रतिकिया देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि मेरे पिता सरदार प्रकाश सिंह बादल ने इन गलत ताकतों के खिलाफ कभी भी समझौता नही किया था। मुख्यमंत्री के रूप में सरदार बादल ने उस समय सक्रिय गलत तत्वों के बावजूद पंजाब में सभी धार्मिक समुदायों के बीच भाईचारक सांझ बनाए रखा। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हमारे राज्य की नीति की आधार थी।

प्रश्नपत्र लीक मामले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP दफ्तर घेरा, पुलिस से झड़प ये खबर भी पढ़े : प्रश्नपत्र लीक मामले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP दफ्तर घेरा, पुलिस से झड़प

सरदार बादल ने कहा कि डेढ़ साल पहले भी अमृतसर में श्री दरबार साहिब परिसर में इस विचारधारा विरोधी ताकतों ने उन्हे निशाना बनाया था। अब एक बार फिर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ी सबसे पवित्र जगह पर दोबारा मुझपर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी इस तरह के कृत्य से न तो डरते हैं और न ही वे इन तत्वों के सामने कभी भी झुकेंगें। सरदार बादल ने कहा कि हम धार्मिक सद्भाव और देश तथा पंजाब की प्रगति के लिए कोई भी बलिदान दे सकते हैं। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का उनकी जमीन पर रक्षा करने के लिए शुक्राना अदा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि भले ही शांति के दुश्मनों ने मुझे मारने की पूरी कोशिश की, लेकिन गुरु साहिब ने मेरी रक्षा की। मैं उनका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि मैं इस कहावत में भरोसा करता हूं कि चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन जिन्हें गुरु का आशीर्वाद प्राप्त है, उसका कोई बाल भी बांका नही कर सकता।

इस बीच, बठिंडा की सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने अकाली दल अध्यक्ष की सेहत के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी लेने के लिए फोन करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने घटना का तत्काल संज्ञान लेने और केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच में महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस कठिन दौर में उनसे संपर्क करने और इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जेन अल्फ़ा का प्रदर्शन,जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री कार से उतरे

शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर, मंत्री ने कहा मामले को होगा निस्तारण  लखनऊ। शुक्रवार पारा इलाके में जेन...
जेन अल्फ़ा का प्रदर्शन,जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री कार से उतरे

RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी गौरव बंसल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई जानकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

बस्ती - आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनपद बस्ती में अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध, गौरा-सैफाबाद तटबंध तथा उमरिया रिंग बंध...
उत्तर प्रदेश 
आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूरक चार्जशीट के साथ जांच रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश
राष्ट्रीय  राज्य 
NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

उत्तर प्रदेश

RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी गौरव बंसल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई जानकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

बस्ती - आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनपद बस्ती में अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध, गौरा-सैफाबाद तटबंध तथा उमरिया रिंग बंध...
उत्तर प्रदेश 
आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

बस्ती - थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-03.08.2026 को थाना मुंडेरवा क्षेत्रान्तर्गत बाबा बेहिलनाथ शिवमंदिर में पूजा के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश 
पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार