बंद घर का ताला तोड़कर बैखोफ चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाये
मोहनलालगंज कस्बे के फुलवारिया मोड़ पर स्थित भाजपा नेत्री के बंद घर का ताला तोड़कर बैखोफ चोरों ने दिया घटना का दिया अजांम
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे के फुलवरिया मोड़ के पास बने मकान में भाजपा की मंडल मंत्री विमलेश शर्मा अपनी बुजुर्ग मां सुशीला देवी व बड़े बेटे शैलेन्द्र व बहू प्रतिमा व छोटे बेटे धीरेन्द्र के साथ रहती है। भाजपा नेत्री विमलेश ने बताया बीते शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने घर पर ताला बंदकर सपरिवार अपनी मौसी के घर रायबरेली के चुरूवा गांव गयी थी।
देर रात बैखोफ अज्ञात चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में लगे लोहे के दरवाजे का कुंडा काटकर अंदर रखे भाजपा नेत्री की मां के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 50 हजार रूपये की नगदी व अलमारी का लांक तोड़कर लाॅकर में रखे भाजपा नेत्री व उसकी बहू के लाखों कीमती के जेवरात चुरा ले गये।शनिवार की सुबह भाजपा नेत्री विमलेश शर्मा को पड़ोसी ने फोन कर चोरी होने की सूचना दी।जिसके बाद परिवार सहित भाजपा नेत्री घर पहुंची तो कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गये।
जिसके बाद उन्होने मोहनलालगंज पुलिस समेत भाजपा नेताओं को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी।जिसके बाद इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की।वही डांग स्क्वायर्ड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मोनू ने भाजपा नेत्री के घर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस अधिकारियो से चोरी की घटना के खुलासे की मांग की।मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया पीड़ित भाजपा नेत्री के द्वारा दी गयी तहरीर पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीमों को लगाया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
