हादसे में घायल महिला सिपाही की मौत,छुट्टी न मिलने का पति ने लगाया आरोप

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - लालगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की शनिवार की भोर में मौत हो गई। एक सप्ताह पहले महिला सिपाही प्रतापगढ़ में हुए हादसे में घायल हो गई थी। महिला सिपाही के पति ने आरोप लगाया है कि इलाज कराने के लिए पत्नी ने छुट्टी मांगी गई थी लेकिन एसपी ऑफिस के दो कर्मियों ने छुट्टी देने से मना कर दिया। छुट्टी मिल गई होती तो उसकी पत्नी की जान बच सकती थी। उन्होंने लालगंज थाने में तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पति-का रोते हुए शिकायत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र स्थित बसखोरी गांव की रहने वाली केसरी वर्मा वर्ष 2018 बैच की सिपाही थीं। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित वनबीरपुर निवासी उनके पति नागेंद्र वर्मा वर्ष 2020 बैच के सिपाही हैं। दोनों का साल 2023 में विवाह हुआ था। बीते 18 दिसंबर 2025 को केसरी ने लालगंज थाने में कार्यभार ग्रहण किया था। उसके पति भी लालगंज थाने में ही तैनात थे। बनकटी में किराए पर कमरा लेकर दोनों रहते थे। महिला सिपाही केसरी वर्मा छुट्टी पर गई थीं।
22 अगस्त को ड्यूटी पर लौटने के लिए केसरी प्रतापगढ़ जिला स्थित अपने मायके से रेलवे स्टेशन के लिए अपने भाई के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान वह सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनके सिर में चोट लग गई। इलाज कराने के बाद वह थाने पर आ गई थीं। कैसरी वर्मा का इलाज चल रहा था। शनिवार की भोर में लगभग तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। करीब चार बजे पति नागेंद्र उन्हें निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पत्नी की मौत के बाद सिपाही नागेंद्र वर्मा पोस्टमार्टम हाउस पर फूट-फूटकर रो-रो रहे थे। उन्होंने लालगंज थाने के एसएचओ को लिखित तहरीर दी। एसपी ऑफिस के दो कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह और अन्य पुलिस अधिरियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि नागेंद्र कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रकरण में शिकायती पत्र को उच्चाधिकारियों को भेजने के आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने कहा कि महिला सिपाही केसरी वर्मा छुट्टी पर गई थीं। लौटते समय 22 अगस्त को प्रतापगढ़ में हुए हादसे में घायल हो गई थीं।
नागेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि सिर में चोट लगने के बाद भी पत्नी को इलाज के लिए पर्याप्त छुट्टी नहीं मिल सकी। नागेंद्र के अनुसार उनकी पत्नी केसरी गत 27 अगस्त को छुट्टी का आवेदन देने के लिए एसपी ऑफिस गई थीं। आरोप है कि वहां दो कर्मियों ने कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए छुट्टी देने से मना कर दिया गया कि ईएल नहीं होगा और मेडिकल लीव भी नहीं मिलेगी।
शनिवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक व् अन्य पुलिस अधिकारियो की उपस्थिति में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी | 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

गंगा स्नान के दौरान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

महिला के लापता होने से परिवार में मचा हड़कंप  हरिद्वार। गाजियाबाद से परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए...
उत्तराखंड 
गंगा स्नान के दौरान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

‘जनता दर्शन’ में 200 लोगों ने सीएम योगी के सामने रखी अपनी फरियाद

गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन लगा जनता दर्शन जनता दर्शन के बाद गोशाला पहुंचे सीएम योगी, भोलू नंदी को...
उत्तर प्रदेश 
‘जनता दर्शन’ में 200 लोगों ने सीएम योगी के सामने रखी अपनी फरियाद

जनता को गुमराह करने के लिए झूठा भय पैदा करना गलत: धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर। खनिज एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (एमडीएमआर संशोधन एक्ट , 2026) को लेकर ओडिशा में सियासी...
राष्ट्रीय 
जनता को गुमराह करने के लिए झूठा भय पैदा करना गलत: धर्मेंद्र प्रधान

उत्तर प्रदेश

‘जनता दर्शन’ में 200 लोगों ने सीएम योगी के सामने रखी अपनी फरियाद

गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन लगा जनता दर्शन जनता दर्शन के बाद गोशाला पहुंचे सीएम योगी, भोलू नंदी को...
उत्तर प्रदेश 
‘जनता दर्शन’ में 200 लोगों ने सीएम योगी के सामने रखी अपनी फरियाद

हादसे में घायल महिला सिपाही की मौत,छुट्टी न मिलने का पति ने लगाया आरोप

बस्ती - लालगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की शनिवार की भोर में मौत हो गई। एक सप्ताह पहले महिला...
उत्तर प्रदेश 
हादसे में घायल महिला सिपाही की मौत,छुट्टी न मिलने का पति ने लगाया आरोप