झारखंड में शूट हुई ‘वॉटरमैन’, पर्दे पर दिखी साइमन ओरांव की कहानी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें पर्दे पर दिखाने के लिए सिर्फ सेट पर शूट करना काफी नहीं होता। ऐसी ही एक कहानी है झारखंड के 'वॉटरमैन' के नाम से मशहूर पद्मश्री सम्मानित साइमन ओरांव की।

उनकी जिंदगी से प्रेरित माइक्रो-ड्रामा 'वॉटरमैन' की शूटिंग झारखंड में ही की गई, ताकि उनकी कहानी से जुड़े प्राकृतिक माहौल, ग्रामीण परिवेश और उस जमीन को पर्दे पर सही तरीके से दिखाया जा सके, जहां उन्होंने अपने जीवन में पानी की समस्या से लड़ने का काम किया। इस शो में साइमन ओरांव की भूमिका जोहेब सिद्दीकी ने निभाई है।

कहानी एक ऐसे गांव की है, जहां सूखे की वजह से लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में अपना घर छोड़ने लगते हैं। साइमन अपनी जमीन छोड़ने के बजाय पानी बचाने का रास्ता तलाशते हैं।

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का दिया रूप ये खबर भी पढ़े : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का दिया रूप

वह बारिश के पानी को रोकने और उसे खेतों तक पहुंचाने के लिए काम शुरू करते हैं। शूटिंग के दौरान टीम ने खुद साइमन ओरांव से मुलाकात की और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।

जब उनसे उनकी उपलब्धियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद सादगी से कहा, "कहां, ये सब तो भगवान की देन है।" कहानी को पर्दे पर वास्तविक बनाने के लिए कलाकारों ने पानी की नहर बनाने वाले दृश्यों की शूटिंग के दौरान खुद मिट्टी खोदने का काम भी किया।

'वॉटरमैन' में झारखंड का सूखा और पथरीला इलाका भी कहानी का अहम हिस्सा है। साइमन बारिश के पानी की दिशा को समझकर उसे खेतों तक पहुंचाने की योजना बनाते हैं और इसके लिए स्थानीय लोगों को साथ जोड़ते हैं।

उनका मानना है कि पानी की जरूरत और उसके महत्व को समझकर ही सामूहिक रूप से बदलाव लाया जा सकता है। कुकू टीवी ने माइक्रो-ड्रामा के माध्यम से साइमन ओरांव की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की है।

जोहेब सिद्दीकी अभिनीत 'वॉटरमैन' अब कुकू टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है। कुकू टीवी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर 20 करोड़ से ज्यादा इंस्टॉल और 3,500 से अधिक माइक्रो-ड्रामा उपलब्ध हैं, जो 7 से ज्यादा भाषाओं में देखे जा सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी कंपनी में निवेशक होने के साथ-साथ इसके ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस