मेदिनीनगर में चोरी का खुलासा, एक परिवार के चार गिरफ्तार
दो आरोपितों पर पहले से हैं मामले दर्ज
पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के राहत नगर पहाड़ी मुहल्ला में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए एक ही परिवार के चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।
उनकी निशानदेही पर चोरी गया सोना जैसा जेवर भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपिताें में शगुफ्ता परवीन जुगनू, मुस्कान परवीन, समीर आलम और शानू आलम शामिल हैं।
सभी आरोपित मूल रूप से अररुवा, हरिहरगंज के रहने वाले हैं और वर्तमान में शहर थाना क्षेत्र के कुण्ड मुहल्ला में किराये के मकान में रह रहे थे।
गिरफ्तार आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोना जैसा तीन जेवर बरामद किया है।
इनमें करीब 6.730 ग्राम वजन की चैन सहित लॉकेट, करीब 2.760 ग्राम का कान का टॉप का एक जोड़ा और करीब 3.440 ग्राम वजन का एक अन्य जोड़ा टॉप शामिल है।
गिरफ्तार आरोपितों में समीर आलम और शानू आलम का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दोनों के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज है।
उल्लेखनीय है कि चोरी मामले को लेकर राहत नगर पहाड़ी मुहल्ला निवासी मुहम्मद नेसात अहमद के आवेदन पर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कार्रवाई में सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रोबेशनर पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार यादव सहित शहर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
