डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो , यूथ कांग्रेस नेता की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गोड्डा। पोड़ैयाहाट-हंसडीहा मंगलवार की देर रात मुख्य मार्ग एनएच-133 पर कारूडीह के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में भतडीहा निवासी और यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बताए जा रहे दीपक कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में छह लोग सवार थे और सभी तारापीठ पूजा के लिए जा रहे थे। कारूडीह के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराते हुए करीब 25-30 फीट तक हवा में उछला और डिवाइडर से जा टकराया।

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार युवकों की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन का पिछला दरवाजा खुलने से दीपक करीब 100 मीटर दूर जा गिरे और उनकी मौत हो गई।

घायलों की पहचान विकास सिंह, रामगोपाल, जितेंद्र मंडल एवं नीतीश कुमार के रूप में हुई है। सभी को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल गोड्डा लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को रांची, एक को भागलपुर और एक को कोलकाता रेफर किए जाने की जानकारी है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली।

उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। हादसे में दीपक कुमार मंडल की मौत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस