अनूपपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सी चौराहा शारदा मंदिर के पास बुधवार-गुरूवार की रात तेज रफ्तार की अज्ञात पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में बाइक सहित सड़क पर गिरे सवार के ऊपर वहां का पिछला पहिया सिर के ऊपर गुज़र गया, जिसमें बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान 31 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 20 चचाई के रूप में की गई है।

मध्य प्रदेश: उज्जैन में 15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में जन्माष्टमी उत्सव ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: उज्जैन में 15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में जन्माष्टमी उत्सव

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर रात में ही जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा, जहां गुरुवार की सुबह शव का पोस्टपमार्डम करा परिजनों को सौप कर जांच प्रारंभ कर पिकअप तलाश शुरू कर दी हैं।

मृतक के जीजा विक्की गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता बुढार जिला शहडोल स्थित रिलायंस कंपनी में कर्मचारी थे, जो रात के समय अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर वापसी कर रहे थे।

अभी वह घर पहुंचने से 2 किलोमीटर दूर ही थे कि सी चौराहा से आगे और शारदा मंदिर के पास अनूपपुर से अमलाई की ओर जा रही किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिस स्थल पर घटना हुई, वहां से मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई, जांच में अज्ञात वाहन एक पिकअप वाहन दिखाई दे रहा है।

बताया जाता है कि मृतक राजेंद्र गुप्ता अपने परिवार में दो बहन और अकेला भाई था, जो परिवार का भरण पोषण का एकमात्र सहारा था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।

उसकी शादी सालभर पूर्व ही उमरिया जिला में हुई थी, उसका सालभर का एक बेटा है, जिसका जन्मदिवस 17 सितंबर को मनाया जाता, जो फिलहाल अपने पिता के साया से वंचित हो गया है।

चचाई थाना प्रभारी फूलवती अहिरवार ने बताया कि घटना के दौरान घर में कोई सदस्य नहीं होने के कारण सीसीटीवी फुटेज नहीं देखे जा सके थे, रात में पुलिस ने अन्य तीन चार स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। परिजनों ने सुबह सीसीटीवी फुटेज देखा है, पुलिस टीम भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सम्बंधित वाहन तलाश कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस