किड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिजनौर के नन्हे खिलाड़ियों का जलवा

चार पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। प्रथम दिल्ली किड एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में बिजनौर के उभरते एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में ग्राम नारायणपुर निवासी आदित्य चौधरी पुत्र प्रदीप कुमार ने अंडर-12 वर्ग की 60 मीटर रेस में द्वितीय तथा लॉन्ग जंप में तृतीय स्थान हासिल किया। आदित्य कोच संदीप चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

इसी प्रतियोगिता में ग्राम गांधौर, चांदपुर निवासी आयान पुत्र जहीर आलम ने अंडर-10 वर्ग की 60 मीटर रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्राम लालपुर मान, नांगल सोती निवासी विराट देशवाल पुत्र निकुल कुमार ने अंडर-8 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 मीटर रेस में प्रथम और शाफ्ट बॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नन्हे खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से उनके परिवारों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए उत्साहजनक बताते हुए एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस