ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

दूध लेकर घर लौटते समय जलालाबाद में हुआ हादसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना कस्बा जलालाबाद में बुधवार सुबह दूध लेकर घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रेलवे ट्रैक पर खंभा संख्या 1498/18 के पास हुआ। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय मो. आमिर निवासी राहुखेड़ी कोरा राजारामपुर के रूप में हुई है। परिजनाें ने बताया कि आमिर सुबह करीब सात बजे राहुखेड़ी से दूध लेकर अपने घर लौट रहा था। जलालाबाद रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़े :  जनपद स्तर पर सी०एम० युवा योजनान्तर्गत क्षमता संर्वधन कार्यशाला का आयोजन 14को

बताया गया कि आमिर अपने पिता के साथ ठेले पर पायदान बेचने का काम करता था। परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटी बहन है। पिता की दूसरी पत्नी से दो और बेटे भी हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। एसआई अनीस अहमद ने पंचनामा की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम समेत किसी अन्य कार्रवाई से इनकार कर दिया था। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस