जनपद स्तर पर सी०एम० युवा योजनान्तर्गत क्षमता संर्वधन कार्यशाला का आयोजन 14को

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।* उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने सूचित किया है कि मिशन निदेशक महोदय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मिशन कार्यालय, लखनऊ के द्वारा दिनांक 14.09.2026 को जनपद स्तर पर सी०एम० युवा योजनान्तर्गत क्षमता संर्वधन कार्यशाला का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त कार्यशाला दिनांक 14.09.2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से डी०पी०आर०सी० हॉल, विकास भवन, सन्त कबीर नगर में आयोजित किया गया है। कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की जायेगीं।

प्रथम पाली/चरण में समस्त स्टेक होल्डर्स यथा सहयोगी विभाग (एन०आर०एल०एम०, स्किल डेवलपमेंट मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग व डी०पी०एम०यू० में इंगित विभाग) सी०एस०सी० केन्द्रों आदि को सम्मिलत किया जायेगा, साथ ही साथ जनपद में कार्यरत विभिन्न विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, इंजीनियरिंग कालेजों, स्टार्ट-अप इन्क्यूबेशन केन्द्रों व आई०टी०आई० एवं पॉलीटेक्निक आदि के अन्तिम वर्ष के पास आउस छात्र-छात्राओं एवं सम्भावित लाभार्थियों के मध्य योजना का प्रस्तुतिकरण करते हुये अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को सी०एम०युवा से जोड़ने की कार्यवाही की जायेगी। कार्यशाला के द्वितीय पॉली में समस्त बैंकों के शाखा प्रबन्धकों, जिला समन्वयकों, आर०सेटी केन्द्रो के समन्वयकों, एल०डी०एम० एवं बैंकों के वरिष्ठ अधिकारीगणों को आमंत्रित करते हुए, उनके मध्य पोर्टल पर किये गये आवेदन, प्रशिक्षण एवं अन्य कम्पोनेन्टस की प्रक्रिया में किये गये नवीन संशोधन इत्यादि के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ योजना के संचालन में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों एवं चुनौतियों पर विशेष सत्रों का भी आयोजन किया जायेगा, जिससे योजना के प्रभावी अनुश्रवण एवं आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु सशक्त इको-सिस्टम विकसित किया जा सकें। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में इनोवेटिव परियोजनाओं, बिजनेस ऑन व्हील्स एवं फ्रैंचाइजी बिजनेस के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण कराते हुये समस्त स्टेक होल्डर्स को अधिकाधिक शिक्षित युवाओं को इनोवेटिव बिजनेस से जोड़ने एवं बैकर्स को सेस्टिाइज करने हेतु समर्पित सत्रों का आयोजन किया जायेगा।

्पेपरमिल वार्ड: कालोनी चमाचम, गांव बदहाल ये खबर भी पढ़े : ्पेपरमिल वार्ड: कालोनी चमाचम, गांव बदहाल

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस