नोडल अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों की समीक्षा की गई

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  रणधीर सिंह के निर्देशन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों की समीक्षा बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विगत दिवस न्यायालय सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता  अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-v द्वारा किया गया तथा संचालन प्राधिकरण के सचिव सुश्री अनन्या साह द्वारा किया गया।
बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। 
कलेक्ट्रेट से प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है। 
पुलिस विभाग से अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को तामिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। 
सचिव सुश्री अनन्या साह ने कहा कि आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, तहसीलदार धनघटा प्रतिमा मौर्या, नायब तहसीलदार मेहदावल विद्याभूषण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहायक, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
 
 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस